Haryana’s Richest Woman, JSW Group Owner: सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला होने के साथ-साथ एक राजनेता भी हैं और हरियाणा में पूर्व मंत्री रह चुकी हैं। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले JSW Group की चेयरमैन सावित्री जिंदल ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया था। लेकिन हरियाणा में चल रहे चुनावों में बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया और अब हिसार विधानसभा क्षेत्र से वह निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल एक बड़े कारोबारी साम्राज्य की मालकिन हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वह हरियाणा की सबसे रईस श्खस भी हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं उनकी नेट वर्थ और कारोबार से जुड़ी कुछ बड़ी बातें…

सावित्री जिंदल ने साल 2023 में उस समय सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा जब उन्होंने मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे दिग्गज रईसों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई। बिजनेस के क्षेत्र में मिली उपलब्धियों के अलावा सावित्री जिंदल समाजसेवा के काम में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

PM Kisan Yojana 18th Installment: पीएम किसान की 18वीं किस्त इस दिन हो रही जारी, ऐसे चेक करें स्टेटस और eKYC प्रोसेस

शुरुआती जीवन और फैमिली बैकग्राउंड

सावित्री जिंदल का जन्म 20 मार्च 1950 को असम के तिनसुकिया में हुआ था। उनका ताल्लुक एक मिडिल-क्लास हिंदू मारवाड़ी परिवार से है। अपने जीवन के शुरुआती दौर में वह बेहद साधारण थीं। 1970 में उनका विवाह ओम प्रकाश जिंदल से हुआ जो जिंदल ग्रुप के फाउंडर और कारोबारी थी। उनके पति की साल 2005 में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। इसके बाद जिंदल ग्रुप की बागडोर खुद सावित्री जिंदल ने संभाली और उनकी लीडरशिप में JSW ग्रुप ने नई ऊंचाइयों को छुआ।

सावित्री जिंदल के चार बेटे हैं- पृथ्वीराज जिंदल, सज्जन जिंदल, रतन जिंदल और नवीन जिंदल। पृथ्वीराज Jindal SAW Ltd का कामकाज देखते हैं। वहीं सज्जन जिंदल JSW ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वहीं रतन Jindal Stainless Ltd के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और नवीन Jindal Steel & Power Ltd के चैयरमेन हैं। सावित्री जिंदल के सबसे छोटे बेटे नवीन जिंदल फिलहाल बीजेपी से सांसद हैं।

इंतजार खत्म! इन 12 लाख सरकारी कर्मचारियों को दशहरा से पहले मिलेगा 78 दिनों का बोनस, केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान

सावित्री जिंदल देश की दिग्गज स्टील कंपनी जिंदल ग्रुप (JSW) की चेयरपर्सन हैं। सावित्री जिंदल के हाथों में ही फिलहाल जिंदल ग्रुप की कमान है। उनका जिंदल समूह स्टील, पावर, सीमेंट और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करता है।

सावित्री जिंदल की नेट वर्थ और बिजनेस वेंचर्स

सावित्री जिंदल की धन-दौलत पिछले कुछ सालों में बहुत तेजी से बढ़ी है। और उनकी रईसी का ग्राफ भी तेजी से चढ़ा। साल 2023 में उनकी दौलत में 9.6 बिलियन डॉलर (करीब 80,000 करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ। और इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने मुकेश अंबानी जैसे दिग्गज को भी पीछे छोड़ दिया। फिलहाल Forbes के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 43.5 बिलियन डॉलर है। उनकी गिनती दुनिया के सबसे बड़े रईसों में होती है।

जिंदल ग्रुप ने स्टील, पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर, सीमेंट जैसे सेक्टर्स पर जिंदल ग्रुप का फोकस है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में सावित्री जिंदल द्वारा दाखिल किए गए एफिडेविट के मुताबिक, उनकी कुल चल संपत्ति 190 करोड़ रुपये है। एफिडेविट के अनुसार उनकी अचल संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है। सावित्री जिंदल ने एफिडेविट में अपनी नेट वर्थ कुल 270 करोड़ रुपये बताई है।