Who is Richest Person of Gurugram: राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा का सबसे रईस शहर गुड़गांव आईटी इंडस्ट्री का हब है। लेकिन क्या आपको पता है कि गुड़गांव में कुल कितने अरबपति रहते हैं? हाल ही में रिलीज हुई Hurun India Rich List से गुड़गांव के रईसों के नाम का खुलासा हुआ है। ज़ोमैटो के सीईओ दीपेंदर गोयल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। चलिए आज आपको बताते हैं उन लोगों के बारे में जो गुड़गांव के सबसे धनी लोग हैं।
जोमैटो के सीईओ दीपेंदर गोयल की नेट वर्थ(Zomato CEO Deepinder Goyal Net Worth)
जोमैटो के सीईओ दीपेंदर गोयल की नेट वर्थ 9300 करोड़ है। Hurun India Rich List के मुताबिक, वह गुड़गांव के दूसरे सबसे रईस शख्स हैं। इतनी अकूत संपत्ति होने के बावजूद, वह नंबर 1 पर नहीं हैं। यह खिताब UNO Minda के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर निर्मल कुमार मिंडा के पास है।
निर्मल कुमार मिंडा हैं गुड़गांव के सबसे रईस शख्स
Hurun India Rich List 2024 के मुताबिक, निर्मल कुमार मिंडा की अनुमानित नेट वर्थ 30,800 करोड़ रुपये है। बता दें कि यह आंकड़ा दीपेंदर गोयल की नेट वर्थ का तीन गुना है। अपने बड़े कारोबारी साम्राज्य के साथ मिंडा गुड़गांव के सबसे रईस शख्स हैं। इसी धन-दौलत के चलते वह भारत के 91वें सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं।
आपको बता दें कि 66 साल के निर्मल कुमार मिंडा ही UNO Minda की कामयाबी की सबसे बड़ी वजह हैं। आपको बता दें कि इस ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी को उनके पिता शादीलाल मिंडा ने 1958 में शुरू किया था। निर्मल मिंडा ने 1977 में अपना फैमिली बिजनेस ज्वॉइन किया और बाद में 1990 में अपने भाई से राहें जुदा होने के बाद कंपनी के कारोबार में जमकर विस्तार किया। UNO Minda कार और ऑटो-व्हीलर्स के लिए ऑटो पार्ट्स का निर्माण करती है।

मिंडा की शादी सुमन मिंडा से हुई है जो सुमन निर्मल मिंडा फाउंडेशन (SNMF) के जरिए सामाजिक कामों में अपना योगदान दे रही हैं।
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक गुड़गांव के टॉप-5 सबसे रईस शख्स
- निर्मल कुमार मिंडा: 30,800 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के साथ निर्मल कुमार मिंडा गुड़गांव के सबसे धनी शख्स हैं।
- दीपेंदर गोयल: ज़ोमैटो के सीईओ 9300 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के साथ गुड़गांव के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति हैं।
- वरुण और गजल अलघ: Honasa Consumer Ltd को पॉप्युलर ब्रैंड Mamaearth के लिए जाना जाता है। वरुण और गजल अलग की कुल नेट वर्थ 5900 करोड़ रुपये है और वे गुड़गांव के सबसे रईस शख्स हैं।
- ज्योति भाटिया: इंडिगो एयरलाइन्स के को-फाउंडर राहुल भाटिया की बहन ज्योति भाटिया गुड़गांव की चौथी सबसे धनी शख्स हैं। उनकी नेट वर्थ 4500 करोड़ रुपये है।
- रविंदर कुमार: Gawar Construction के चेयरमैन 4300 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के साथ गुड़गांव के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं।