Who is Kamlesh Thakur? हाल ही में देशभर की 13 विधानसभा सीटों पर आयोजित हुए उपचुनाव में कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा है। बात करें हिमाचल की तो कांग्रेस उम्मीदवार और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने अपना पहला चुनाव जीत लिया है। हिमाचल की देहरा विधानसभा सीट पर चुनाव जीतने के साथ ही कमलेश ठाकुर के राजनैतिक जीवन की शुरुआत हो गई है। आज हम बात करेंगे अपना पहला चुनाव जीतकर इतिहास रचने वालीं कमलेश ठाकुर की, आपको बताएंगे उनके करियर, पढ़ाई-लिखाई और नेट वर्थ के बारे में…
कमलेश ठाकुर ने बीजेपी के होशियार सिंह को 9,399 वोटों से हराया। कमलेश ठाकुर को 32,737 जबकि होशियार सिंह को 23,338 वोट मिले। जबकि देहरा सीट से चुनाव लड़े तीन निर्दलीय उम्मीदवारों को 200 वोट तक नसीब नहीं हुए। देहरा विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद कमलेश ठाकुर ने कहा, ‘इस दिन के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिन-रात काम किया है। मैं इस जीत का श्रेय उन लोगों को देना चाहूंगी जो हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहे। मुझे देहरा के लोगों पर गर्व है।’
बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की करोड़ों में है संपत्ति, एक कथा करने की फीस इतनी, जानें नेट वर्थ
आपको बता दें कि देहरा विधानसभा सीट 2012 में ही अस्तित्व में आई थी और अब तक कांग्रेस ने यहां जीत हासिल नहीं की थी। साल 2012 में वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री रवि इंदर सिंह ने इस सीट से विधायकी का चुनाव जीता था। वहीं 2017 और 2022 में होशियार सिंह ने बतौर निर्दलीय इस सीट से जीत हासिल की थी।
कौन हैं कमलेश ठाकुर:Who is Kamlesh Thakur?
कमलेश ठाकुर का जन्म 2 अप्रैल1970 को हुआ था। वह हिमाचल की नालसूहा पंचायत के एक गांव से ताल्लुक रखती हैं।
कमलेश ने देहरा से ही अपनी पढ़ाई-लिखाई की है। उन्होंने साल 1981 में Government College से राजनीतिक विज्ञान से मास्टर्स की डिग्री ली। इसके अलावा उनके पास कम्प्यूटर ऐप्लिकेशन में PG डिप्लोमा भी किया है। समाज सेवा में उनकी रुचि रही है और खासतौर पर महिला सशक्तिकरण के लिए वह लंबे समय से काम करती रही हैं। पिछले 20 सालों से वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक्टिव सदस्य हैं।
11 जून 1988 को उनकी शादी मौजूदा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से हुआ। दोनों की अब दो बेटियां हैं।
कांग्रेस के लिए क्यों अहम है देहरा की जीत?
बता दें कि हिमाचल की देहरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत के कई रणनीतिक मायने हैं। 85,263 मतदाताओं वाली यह सीट हमीरपुर लोकभा सीट के तहत आती है। हमीरपुर लोकसभी सीट से पिछले बार से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर जीतते आए हैं और बीजेपी की यहां मजबूत पकड़ है।
बता दें कि पिछले महीने ही सीएम सुक्खू ने कहा था कि वह नहीं चाहते कि उनकी पत्नी चुनाव लड़ें,लेकिन पार्टी हाईकमान ने जोर देकर कहा है कि उन्हें लड़ना चाहिए और इसीलिए देहरा विधानसभा उपचुनाव से उनका नाम घोषित किया गया है।
कमलेश ठाकुर की नेट वर्थ: Kamlesh Thakur Net Worth
देहरा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करते समय कमलेश ठाकुर ने अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, कमलेश ठाकुर 9.14 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास कुल 90.88 लाख रुपये की चल और 8.23 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। बता दें कि उनकी इस संपत्ति में पति सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और दोनों बेटियां भी हिस्सेदार हैं।
जीत हासिल करने वालीं कमलेश ठाकुर के पास 20 लाख रुपये के सोने के गहने भी हैं। इसके अलावा उनके पास 70,000 रुपये की सिल्वर ज्वेलरी भी है।
उनके पास न्यू चंडीगढ़ में 51.79 लाख रुपये की कीमत वाला फ्लैट है। इसके अलावा छोटा शिमला में एक फ्लैट भी है। उनके पास नादौन, शिमला और बद्दी में जमीन है। उनके नाम पर 2 लाख रुपये की वैल्यू वाली LIC पॉलिसी भी है। उनके नाम पर HP नंबर वाली एक ऑल्टो कार है जिसकी वैल्यू अब 50,000 रुपये है और एक Scorpio कार भी है जिसे 2008 में लिया गया था। इसकी वैल्यू चुनावी एफिडेविट में 5 लाख रुपये दिखाई गई है।