Varun Gandhi Net Worth: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। बीजेपी ने उनकी जगह 2021 में पार्टी में शामिल हुए जितिन प्रसाद को मौका दिया है। जैसा ही बीजेपी की 5वीं लिस्ट आई तो वरुण गांधी का नाम ना होना सबसे बड़ी खबर हो गई। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने वरुण गांधी को खुला ऑफर भी दिया है। हालांकि, वरुण की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब वरुण गांधी को लेकर कई तरह के कयास लग रहे हैं और खबरें हैं कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा खबरें ऐसी भी हैं कि वरुण पीलीभीत से चुनाव नहीं लड़ेंगे।
वरुण गांधी को बीजेपी का टिकट ना मिलने को लेकर कई तरह की खबरें हैं। वरुण कई बार पार्टी और सरकार की लाइन के विपरीत दिखे। पीलीभीत सीट की बात करें तो 1996 से ही मेनका गांधी का यहां दबदबा रहा है। साल 1989 में जनता दल के टिकट पर मेनका गांधी इसी सीट से पहली बार सांसद बनी थीं। 1991 में इस सीट पर बीजेपी को जीत मिली लेकिन 1996 में मेनका ने यह सीट दोबारा फतह कर ली। और तब से लेकर अब तक मेनका गांधी या फिर उनके बेटे लोकसभा इसी सीट के जरिए पहुंचे हैं। लोकसभा 2024 चुनाव से पहले हम आपको हर दिन बताएंगे एक VIP सांसद की धन-दौलत के बारे में। आज हम बात करेंगे सुर्खियों में छाए वरुण गांधी की संपत्ति और नेट वर्थ के बारे में…
रेखा झुनझनवाला ने घर के पास वाली बिल्डिंग को 118 करोड़ में खरीदा, वजह जान हो जाएंगे हैरान
साल 2023 में आई थी ADR रिपोर्ट
साल 2023 में एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने सांसदों की दौलत को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में पता चला था कि भाजपा सांसद वरुण गांधी की संपत्ति 12 गुना बढ़ी। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार तीन बार लोकसभा पहुंचने वाले बीजेपी सांसद वरुण गांधी की संपत्ति 2009 में 4.92 करोड़ रुपये थी जो 2019 में बढ़कर 60.32 करोड़ रुपये हो गई।
Varun Gandhi Assets & Liabilities
1.वरुण गांधी का पूरा नाम फिरोज वरुण गांधी है। वह स्वर्गीय संजय गांधी के बेटे हैं। वरुण एक पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से M.Sc पब्लिक पॉलिसी मैनेजमेंट कोर्स किया है।
2.44 साल के वरुण ने साल 2019 में चुनावी हलफनामे में अपने पास कुल 60 करोड़ से ज्यादा संपत्ति बताई थी। उन पर 2 करोड़ से ज्यादा की देनदारी भी है।
3.इस चुनावी हलफनामे में वरुण गांधी ने जानकारी दी थी कि उनके पास 43000 रुपये से ज्यादा कैश है।
4.वरुण के बैंक अकाउंट में 21 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जमा है।
5.उनके पास 3, 38,84,,882 करोड़ रुपये के बॉन्ड्स और शेयर हैं।
6.वरुण हांधी के पास 58 लाख रुपये से ज्यादा की वैल्यू वाली लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी भी है।
7.वरुण गांधी के पास एक कार है जिसकी कीमत 34 लाख रुपये से ज्यादा है।
8.उनके पास 98,57,845 रुपये की कीमत के सोने के गहने हैं।
9.इसके अलावा वरुण गांधी के पास कुल 43 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाले दूसरे एसेट्स भी हैं।
10.चुनावी एफिडेविट के मुताबिक, उनकी कुल इनकम 24 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। जबकि उनकी पत्नी की संपत्ति 58 लाख रुपये और हिंदू अविभाजित परिवार की संपत्ति 1 करोड़ 45 लाख रुपये से ज्यादा थी। कुल संपत्ति 26 करोड़ 77 लाख से ज्यादा है।
11.वरुण गांधी के पास दो कमर्शियल बिल्डिंग भी हैं जिनकी कुल कीमत 32 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
12.वरुण गांधी के पास अपने नाम पर कोई मकान नहीं है। लेकिन उनकी पत्नी के नाम पर नई दिल्ली में 1350 स्क्वायर फीट बड़ा एक मकान है जिसकी वैल्यू 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।
13. वहीं बात करें देनदारी की तो वरुण गांधी पर कुल 2 करोड़ 89 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज है।