Ustad Zakir Hussain Net Worth: मशहूर तबला वादक ज़ाकिर हुसैन का निधन हो गया है। ज़ाकिर हुसैन को रविवार को फ्रांस में सैन फ्रांसिस्कों के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें हार्ट से जुड़ी परेशानी हुई थी। उनके निधन की खबर आने के बाद पूरी दुनिया में उनके फैंस के बीच शोक की लहर है। गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने भी उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि मल्टी ऑर्गन फेल्योर के चलते उनका निधन हुआ, उनके निधन का संदेश मिलने बेहद दुखद है, देश-दुनिया के लिए उनका जाना एक बड़ी क्षति है।
Ustad Zakir Hussain Net Worth
तबला वादक ज़ाकिर हुसैन ने पहली बार 12 वर्ष की उम्र में स्टेज पर परफॉर्म किया था। वह तबला वादक उस्ताद अल्ला राखा के बेटे हैं। उन्हें तबला बजाने की जादूगरी अपने पिता से विरासत में मिली। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में पहले कॉन्सर्ट के दौरान उन्हें 5 रुपये फीस के तौर पर मिले थे।
शशि कपूर की ‘हीट एंड डस्ट’ के साथ जाकिर हुसैन ने किया था इंडस्ट्री में डेब्यू
नेट वर्थ की बात करें तो आधिकारिक तौर पर मशहूर तबला वादक की धन-दौलत को लेकर कोई जानकारी नहीं है। लेकिन ऑनलाइन कई प्लेटफॉर्म पर दी गई जानकारी के मुताबिक, वह 8-10 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। indiaforum के मुताबिक, उनके पास कुल 5-6 करोड़ रुपये की धन-दौलत है। एक कॉन्सर्ट के लिए वह करीब 5 से 10 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।
1998 में उन्हें पद्म श्री और 2002 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा कई दूसरे सम्मान भी उन्हें मिले हैं। हर कोई प्रार्थना कर रहा है कि वे जल्द ही स्वस्थ हो जाएं।