US Tariff Explained: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। ट्रंप ने भारत के चीन और रूस के साथ व्यापार करने पर नाराजगी जताई है। ट्रंप के 25 प्रतिशत टैक्स के ऐलान से भारतीय सामानों पर क्या असर पड़ेगा और बाकी देशों में कितना टैरिफ लगाया गया है, आइए जानते हैं…

ट्रंप ने भारतीय सामानों पर लगाया 25% टैरिफ

अमेरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर कहा, “याद रखें, भारत हमारा मित्र है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उसके साथ अपेक्षाकृत कम कारोबार किया है क्योंकि उसके टैरिफ बहुत अधिक हैं, दुनिया में सबसे अधिक हैं और उसके पास किसी भी देश की तुलना में सबसे कठोर और गैर-मौद्रिक व्यापार प्रतिबंध हैं। इसके अलावा उन्होंने हमेशा अपने अधिकांश सैन्य उपकरण रूस से खरीदे हैं। चीन के साथ वे रूस के सबसे बड़े ऊर्जा खरीदार हैं। यह ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं रोके। सब कुछ ठीक नहीं है। इसलिए भारत को 1 अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ और उसके बाद जुर्माना देना होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”

India-US Trade Deal LIVE: सब कुछ सही नहीं… रूस-चीन के साथ व्यापार पर नाराज ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ

भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत टैक्स का क्या पड़ेगा असर?

भारत अमेरिका को जिन वस्तुओं ( दवाएं, ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) का ज्यादा निर्यात करता है, उन पर टैरिफ का सीधा असर पड़ेगा। इससे भारत की वस्तुएं अमेरिका में महंगी हो जाएंगी। इंडोनेशिया, वियतनाम और फिलीपींस जैसे देश भारतीय निर्यातकों को टक्कर देंगे। अमेरिका में ऑर्डर अनिश्चितता के कारण नए ऑर्डर होल्ड पर चले गए हैं। भारतीय कंपनियों का मार्जिन यूरोप में चीनी माल की बाढ़ से पहले ही घट रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ, रूस-चीन के साथ व्यापार पर जताई नाराजगी

बाकी देशों पर कितना टैरिफ

देशअब 2 अप्रैल 202525
ब्राजील5010
लाओस4048
म्यांमार4044
थाईलैंड3636
कंबोडिया3649
बांग्लादेश3537
सर्बिया3537
कनाडा3525
दक्षिण अफ्रीका3030
बोस्निया और हर्जेगोविना3035
श्रीलंका3044
लीबिया3031
अल्जीरिया3030
इराक3039
मेक्सिको3025
भारत25+26
दक्षिण कोरिया2525
मलेशिया2524
कजाकिस्तान2527
ट्यूनीशिया2528
ब्रुनेई2524
मोलदोवा2531
फिलिपींस2017
वियतनाम2046
इंडोनेशिया1917
यूरोपीय संघ1520
जापान1524