Today Bank Holiday: नवरात्रि स्थापना की वजह से आज यानी 22 सितंबर (सोमवार) को बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI हर वर्ष ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इसके तहत छुट्टी के दिन चेक और प्रोमिसरी नोट जैसे दस्तावेज की प्रोसेस नहीं होते है। अगर आप किसी जरूरी काम के लिए बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो यहां चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुले है या बंद…

क्या आज बैंक बंद है या खुले?

नवरात्रि स्थापना की वजह से आज जयपुर में बैंक बंद रहने वाले हैं।

इस सप्ताह बैंक की छुट्टियां

23 सितंबर 2025

महाराज हरि सिंह जी के जन्मदिन की वजह से 23 सितंबर 2025 को श्रीनगर और जम्मू में बैंक बंद रहने वाले हैं।

27 सितंबर 2025

चौथे शनिवार की छुट्टी की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

28 सितंबर 2025

रविवार की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

दवाइयां और स्वास्थ्य सेवाएं आज से सस्ती, जानें कौन सी जीवन रक्षक दवाओं पर जीरो टैक्स

मिलती रहेगी ये सुविधाएं

आप छुट्टी के दिन भी बिना किसी परेशानी के कई ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें यूपीआई से लेकर नेट बैंकिंग तक शामिल है।

यूपीआई

आप यूपीआई का इस्तेमाल बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं। यूपीआई से आप अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं, पैसे भेज करते हैं और पैसा रिसीव भी कर सकते हैं।

नेट बैंकिंग

छुट्टी के दिन भी आप आप नेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं का भी बिना परेशानी के इस्तेमाल कर सकते हैं।

नवरात्रि के पहले दिन से साबुन, शैंपू, घी, मक्खन, टीवी, फ्रिज समेत हजारों सामान हो गए सस्ते, देखें पूरी लिस्ट

सितंबर 2025 बैंक हॉलिडे (Bank Holidays September 2025)

छुट्टी की डेटकिस दिन बंद रहेंगे बैंकक्या है छुट्टी की वजह?राज्य/शहर
3 सितंबर 2025बुधवारकरमा पूजाझारखंड
4 सितंबर 2025गुरुवारओणमकेरल
5 सितंबर 2025शुक्रवारईद-ए-मिलादगुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश
6 सितंबर 2025शनिवारईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबीछत्तीसगढ़
7 सितंबर 2025रविवाररविवार की छुट्टीबैंक पूरे भारत में बंद रहेंगे।
8 सितंबर 2025सोमवारईद-ए-मिलादमुंबई
12 सितंबर 2025शुक्रवारईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबीजम्मू और श्रीनगर
13 सितंबर 2025शनिवारदूसरा शनिवारपूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
14 सितंबर 2025रविवारकरमा पूजा + साप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
18 सितंबर 2025गुरुवारयूनिटेरियन एनिवर्सरी डेशिलांग
21 सितंबर 2025रविवारमहालय अमावस्या + साप्ताहिक अवकाशकर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
22 सितंबर 2025सोमवारमनवरात्रि स्थापनाजयपुर
23 सितंबर 2025मंगलवारमहाराज हरि सिंह जीजम्मू और श्रीनगर
27 सितंबर 2025शनिवारचौथा शनिवारपूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
28 सितंबर 2025रविवाररविवार की छुट्टीपूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
29 सितंबर 2025सोमवारमहासप्तमीअसम, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
30 सितंबर 2025मंगलवारमहाअष्टमीकोलकाता, पटना, रांची, अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल, जयपुर, गुवाहाटी