Today Bank Holiday: लक्ष्मी पूजा के अवसर पर आज यानी 6 अक्टूबर 2025 को बैंक की छुट्टी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के Negotiable Instruments Act के तहत देश में बैंक छुट्टियों का निर्धारण होता है, जिसमें RTGS छुट्टियों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय और राष्ट्रीय छुट्टियां भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आप आपको बैंक में कुछ काम है तो यहां चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुले है या बंद…
आज बैंक बंद है या खुले?
लक्ष्मी पूजा के अवसर पर आज यानी 6 अक्टूबर 2025 को अगरतला और कोलकाता में बैंक की छुट्टी है।
कौन है देश की सबसे अमीर एक्ट्रेस? आईपीएल टीम से रियल एस्टेट तक… ₹7790 करोड़ की हैं मालकिन
Negotiable Instruments Act के तहत बैंक हॉलिडे होने के बावजूद कई ऑनलाइन सुविधाएं सामान्यत: चालू रहती हैं –
ATM/डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन
ATM/डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन बैंक हॉलिडे होने के बावजूद चालू रहते हैं। आप बिना किसी परेशानी के पैसे निकाल सकते हैं या POS पेमेंट कर सकते हैं।
नेट बैंकिंग
यह सुविधा भी बैंक हॉलिडे के दिन भी मिलती है। आप छुट्टी के दिन भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिल पे कर सकते हैं, अकाउंट स्टेटमेंट देख सकते हैं।
UPI
आप बिना किसी रुकावट के PhonePe, Google Pay, Paytm आदि UPI का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बैंक हॉलिडे अक्टूबर 2025 (Bank Holiday 0ctober 2025)
डेट | दिन | छुट्टी / त्यौहार | किन-किन शहरों/राज्यों में बंद |
---|---|---|---|
1 अक्टूबर | बुधवार | नवरात्रि समाप्ति / महानवमी / दशहरा / आयुध पूजा | अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, देहरादून, इटानगर, कोलकाता, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग, तिरुवनंतपुरम |
2 अक्टूबर | गुरुवार | गांधी जयंती / विजयादशमी | लगभग सभी शहर (अहमदाबाद, आइज़ोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, इटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) |
3 अक्टूबर | शुक्रवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
4 अक्टूबर | शनिवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
6 अक्टूबर | सोमवार | लक्ष्मी पूजा | अगरतला, कोलकाता |
7 अक्टूबर | मंगलवार | महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा | बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला |
10 अक्टूबर | शुक्रवार | करवाचौथ | शिमला |
18 अक्टूबर | शनिवार | काती बिहू | गुवाहाटी |
20 अक्टूबर | सोमवार | दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली पूजा | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) |
21 अक्टूबर | मंगलवार | दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) | अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, देहरादून, इम्फाल, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर |
22 अक्टूबर | बुधवार | बली प्रतिप्रदा / नया संवत्सर / गोवर्धन पूजा | अहमदाबाद, बेंगलुरु, गंगटोक, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ |
23 अक्टूबर | गुरुवार | भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती | अहमदाबाद, गंगटोक, पटना, रांची |
27 अक्टूबर | सोमवार | छठ पूजा (संध्या अर्घ्य) | कोलकाता, पटना, रांची |
28 अक्टूबर | मंगलवार | छठ पूजा (प्रातः अर्घ्य) | पटना, रांची |
31 अक्टूबर | शुक्रवार | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / राष्ट्रीय एकता दिवस | अहमदाबाद |