Bank Holiday: आज यानी 5 सितंबर 2025 को कई जगहों में बैंक की छुट्टी रहने वाली है। बता दें कि आरबीआई हर साल ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इस एक्ट के तहत छुट्टी के दिन चेक और प्रोमिसरी नोट जैसे दस्तावेज प्रोसेस नहीं होते है। ऐसे में अगर आप किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यहां चेक कर लें कि आपके शहर में आज बैंक खुले है या बंद…

आज 5 सितंबर को बैंक खुले है या बंद?

आज ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी के मौके पर गुजरात, मिजोरम, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश के बैंक बंद रहने वाले हैं।

GST 2.0: घर बनाना और खरीदना होगा सस्ता, सीमेंट, टाइल, ईंट-पत्थर पर GST घटा, रियल एस्टेट सेक्टर में आएगा बूम?

6 और 7 को भी रहेंगे बैंक बंद

6 और 7 सितंबर को भी बैंक की छुट्टी रहने वाली है। 6 सितंबर को ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी के मौके पर छत्तीसगढ़ और इंद्र जात्रा के मौके पर सिक्किम के बैंकों की छुट्टी रहेगी और 7 सितंबर को रविवार की छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहने वाले हैं।

रोटी, दूध-घी और दवाइयों से लेकर बच्चों की पढ़ाई के सामान तक… नवरात्रि से ये सामान होंगे GST-फ्री, पूरी लिस्ट देखें

मिलती रहेगी ऑनलाइन सुविधाएं

आज ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी के मौके पर बैंक की छुट्टी है लेकिन आप बैंक की छुट्टी होने पर भी बिना किसी परेशानी के यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं और इंटरनेट बैंकिंग का भी बिना किसी रूकावट के इस्तेमाल कर सकते हैं।

बैंक हॉलिडे सितंबर 2025 (Bank Holidays September 2025 )

डेटदिनछुट्टी का कारणराज्य/शहर
3 सितंबर 2025बुधवारकरमा पूजाझारखंड
4 सितंबर 2025गुरुवारओणमकेरल
5 सितंबर 2025शुक्रवारईद-ए-मिलादगुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश
6 सितंबर 2025शनिवारईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबीछत्तीसगढ़
7 सितंबर 2025रविवाररविवारबैंक पूरे भारत में बंद रहेंगे।
12 सितंबर 2025शुक्रवारईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबीजम्मू और कश्मीर
13 सितंबर 2025शनिवारदूसरा शनिवारपूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
14 सितंबर 2025रविवारकरमा पूजा + साप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
21 सितंबर 2025रविवारमहालय अमावस्या + साप्ताहिक अवकाशकर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
22 सितंबर 2025सोमवारमनवरात्रि स्थापनाजयपुर
23 सितंबर 2025मंगलवारमहाराज हरि सिंह जीहरियाणाजम्मू और कश्मीरहरियाणा
27 सितंबर 2025शनिवारचौथा शनिवार पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
28 सितंबर 2025रविवाररविवारपूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
29 सितंबर 2025सोमवारमहासप्तमीअसम, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
30 सितंबर 2025मंगलवारमहाअष्टमीअगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल, जयपुर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना, रांची