is today bank holiday : महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा के अवसर पर आज यानी 30 सितंबर 2025 को बैंक की छुट्टी है। बता दें कि RBI ने सितंबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। आरबीआई की लिस्ट के मुताबिक, इन छु्ट्टियों में सार्वजनिक छुट्टी के अलावा, रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। इसमें कुछ छुट्टियां केवल कुछ राज्यों में मान्य होती हैं। ऐसे में अगर आज आपको बैंक में कुछ काम है तो यहां चेक कर लें कि आपके शहर में आज बैंक बंद है या खुले…
महा अष्टमी और दुर्गा पूजा के अवसर पर आज बैंक खुले हैं या बंद?
आज यानी 30 सितंबर 2025 को महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा के अवसर पर अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल, जयपुर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना, रांची, तिरुवनंतपुरम बैंक बंद रहने वाले हैं।
50 की उम्र तक तैयार हो जाएगा 5 करोड़ का फंड! SIP ऐसे बनाएगा आपको करोड़पति
मिलती रहेगी ये ऑनलाइन सुविधाएं
महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा के कारण आज बैंक की छुट्टी है लेकिन आप बैंक की छुट्टी होने पर भी बिना किसी परेशानी के यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं।
सरकारी कर्मचारियों को लग सकता है बड़ा झटका! सैलरी-पेंशन बढ़ने में होगी दो साल की देरी?
बैंक हॉलिडे सितंबर 2025 (Bank Holiday September 2025)
डेट | दिन | छुट्टी का कारण | राज्य/शहर |
3 सितंबर 2025 | बुधवार | करमा पूजा | झारखंड |
4 सितंबर 2025 | गुरुवार | ओणम | केरल |
5 सितंबर 2025 | शुक्रवार | ईद-ए-मिलाद | गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश |
6 सितंबर 2025 | शनिवार | ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी | छत्तीसगढ़ |
7 सितंबर 2025 | रविवार | रविवार | बैंक पूरे भारत में बंद रहेंगे। |
12 सितंबर 2025 | शुक्रवार | ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी | जम्मू और कश्मीर |
13 सितंबर 2025 | शनिवार | दूसरा शनिवार | पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। |
14 सितंबर 2025 | रविवार | करमा पूजा + साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। |
21 सितंबर 2025 | रविवार | महालय अमावस्या + साप्ताहिक अवकाश | कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल |
22 सितंबर 2025 | सोमवार | मनवरात्रि स्थापना | जयपुर |
23 सितंबर 2025 | मंगलवार | महाराज हरि सिंह जी | हरियाणाजम्मू और कश्मीरहरियाणा |
27 सितंबर 2025 | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। |
28 सितंबर 2025 | रविवार | रविवार | पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। |
29 सितंबर 2025 | सोमवार | महासप्तमी | असम, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल |
30 सितंबर 2025 | मंगलवार | महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा | अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल, जयपुर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना, रांची |