Today Bank Holiday: करमा पूजा की वजह से आज यानी 3 सितंबर 2025 को बैंक बंद रहने वाले हैं। आरबीआई हर वर्ष‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इस एक्ट के तहत चेक और प्रोमिसरी नोट जैसे दस्तावेज की प्रोसेस छुट्टी के दिन नहीं होती है। ऐसे में अगर आज आपको बैंक में कुछ काम है तो यहां चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुले है या बंद…

आज बैंक खुले है या बंद?

करमा पूजा के अवसर पर आज यानी 3 सितंबर 2025 को रांची (झारखंड) में बैंकों की छुट्टी है। करमा पूजा हर साल भादो शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है।

क्रिप्टो की पाठशाला: Airdrop से Learn & Earn तक, यहां जानें मुफ्त में कॉइन पाने के 5 तरीके

आज से लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक

  • – आज करमा पूजा के अवसर पर रांची (झारखंड) में बैंकों की छुट्टी है।
    – 4 सितंबर को ओणम के अवसर पर कोच्चि, तिरुवनंतपुरम (केरल राज्य) के बैंक की छुट्टी रहने वाली है।
    – 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी के मौके पर गुजरात, मिजोरम, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश के बैंक बंद रहने वाले हैं।
    – 6 सितंबर को ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी के मौके पर छत्तीसगढ़ और इंद्र जात्रा के मौके पर सिक्किम के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
    – 7 सितंबर को रविवार की छुट्टी है। इस वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहने वाले हैं।

अभी तक फाइल नहीं किया आईटीआर? 30 मिनट में ऐसे करें भरे रिटर्न

ऑनलाइन सुविधाएं मिलती रहेगी

करमा पूजा की वजह से आज बैंक की छुट्टी है। बैंक की छुट्टी होने पर भी बिना किसी कठिनाई के UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसके अलावा, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप जैसी कई डिजिटल सर्विसेज का भी बिना परेशानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

छुट्टी वाले दिन आप बिना किसी टेंशन के एटीएम से कैश भी निकाल सकते हैं। साथ ही आप बिंना चिंता के अधिकतर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन भी कर सकते हैं।

बैंक हॉलिडे सितंबर 2025 (Bank Holiday September 2025)

छुट्टी की डेटदिनइस वजह से बंद रहेंगे बैंकराज्य/शहर में बंद रहेंगे बैंक
3 सितंबर 2025बुधवारकरमा पूजाझारखंड (रांची आदि)
3 सितंबर गुरुवारओणमकेरल
4 सितंबर शुक्रवारईद-ए-मिलादगुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश
5 सितंबर 2025शनिवारईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबीछत्तीसगढ़
6 सितंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाश (रविवार)पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
7 सितंबर 2025शुक्रवारईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबीजम्मू और कश्मीर
12 सितंबर 2025शनिवारदूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
13 सितंबर 2025रविवारकरमा पूजा + साप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
14 सितंबर 2025रविवारमहालय अमावस्या + साप्ताहिक अवकाशकर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
21 सितंबर 2025सोमवारमनवरात्रि स्थापनाजयपुर
22 सितंबर 2025मंगलवारमहाराज हरि सिंह जीहरियाणाजम्मू और कश्मीरहरियाणा
23 सितंबर 2025शनिवारचौथा शनिवारपूरे भारत में
27 सितंबर 2025रविवाररविवारपूरे भारत में
28 सितंबर 2025सोमवारमहासप्तमीअसम, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
29 सितंबर 2025मंगलवारमहाअष्टमीअगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल, जयपुर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना, रांची