Today Bank Holiday: अगर आप आज किसी काम की वजह से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने जनवरी महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार आज हजरत अली जयंती की वजह से बैंक की छुट्टी है। भारत में बैंक की छुट्टियां केवल राष्ट्रीय अवकाश तक सीमित नहीं होती है बल्कि स्थानीय त्योहार और विशेष अवसरों के पर भी सरकारी छुट्टी अलग-अलग होती हैं।
ऐसा जरूरी नहीं कि जिस राज्य या शहर में बैंक बंद हों, वही स्थिति पूरे देश में भी लागू हो। कई बार ऐसा देखा जाता है कि एक राज्य में सभी बैंक शाखाएं बंद रहती हैं, जबकि दूसरे राज्य में बैंक सामान्य रूप से काम करते हैं। ऐसे में अगर आपको आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो यह जरूर जांच लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं…
Bank Holiday January 2026: 3-4 नहीं जनवरी महीने में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
आज बैंक खुले है या बंद?
आज यानी 3 जनवरी 2026 (शनिवार) को हजरत अली जयंती की वजह से लखनऊ में बैंक की छुट्टी है। बता दें कि आरबीआई ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।
Bullet Train: कब से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन? लॉन्च डेट से लेकर रूट तक जानें सबकुछ
हॉलिडे पर भी मिलती रहेंगी ये सुविधाएं
हजरत अली जयंती के वजह से आज भले ही कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन ग्राहकों की रोजमर्रा की बैंकिंग जरूरतों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। बैंक अवकाश के दिन भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहती हैं, जिससे ग्राहकों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता बैंकिंग सिर्फ अब शाखाओं तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि मोबाइल और इंटरनेट के जरिए लगभग हर जरूरी काम आसानी से किया जा सकता है।
डिजिटल बैंकिंग से मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं –
- – नेट बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 24×7 लॉग-इन की सुविधा।
- – अकाउंट बैलेंस और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक करना।
- – बिजली, पानी, मोबाइल और डीटीएच जैसे बिलों का ऑनलाइन भुगतान।
- – NEFT और RTGS के माध्यम से फंड ट्रांसफर की सुविधा, जो छुट्टी के दिन भी उपलब्ध रहती है।
इस तरह बैंक बंद होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनी हुई है, जिससे जरूरत के समय लेन-देन बिना किसी रुकावट के पूरे किए जा सकते हैं।
जनवरी 2026 की बैंक हॉलिडे लिस्ट
| डेट | दिन | छुट्टी / कारण | किस शहर में बंद रहेंगे बैंक |
| 1 जनवरी 2026 | गुरुवार | नववर्ष / गान-नगाई | आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, शिलांग |
| 2 जनवरी 2026 | शुक्रवार | नववर्ष उत्सव / मन्नम जयंती | आइजोल, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम |
| 3 जनवरी 2026 | शनिवार | हजरत अली जयंती | लखनऊ |
| 4 जनवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 10 जनवरी 2026 | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी बैंक |
| 11 जनवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 12 जनवरी 2026 | सोमवार | स्वामी विवेकानंद जयंती | कोलकाता |
| 14 जनवरी 2026 | बुधवार | मकर संक्रांति / माघ बिहू | अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, ईटानगर |
| 15 जनवरी 2026 | गुरुवार | पोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल | बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद, विजयवाड़ा |
| 16 जनवरी 2026 | शुक्रवार | थिरुवल्लुवर दिवस | चेन्नई |
| 17 जनवरी 2026 | शनिवार | उझावर तिरुनल | चेन्नई |
| 18 जनवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 23 जनवरी 2026 | शुक्रवार | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / बसंत पंचमी | अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता, |
| 24 जनवरी 2026 | शनिवार | चौथा शनिवार | सभी बैंक |
| 25 जनवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 26 जनवरी 2026 | सोमवार | गणतंत्र दिवस | लगभग पूरे भारत में |
सोर्स – भारतीय रिजर्व बैंक
