Today Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक के बैंक हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार आज यानी 2 जनवरी को नववर्ष उत्सव / मन्नम जयंती की वजह से देश के कई हिस्सों में बैंक बंद हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि भारत में बैंक छुट्टियां केवल राष्ट्रीय अवकाशों तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहारों, क्षेत्रीय पर्वों और विशेष अवसरों के आधार पर अलग-अलग होती हैं।
ऐसे में जरूरी नहीं कि जिस राज्य या शहर में बैंक बंद हों, वही स्थिति पूरे देश में भी लागू हो। कई बार ऐसा देखा जाता है कि एक राज्य में सभी बैंक शाखाएं बंद रहती हैं, जबकि दूसरे राज्य में बैंक सामान्य रूप से काम करते हैं। अगर आपको आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो घर से निकलने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं…
Bank Holiday January 2026: 3-4 नहीं जनवरी महीने में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
आज 2 जनवरी को बैंक खुले है या बंद?
आज यानी 2 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को नववर्ष उत्सव / मन्नम जयंती की वजह से आइजोल, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम में बैंक की छुट्टी है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।
मिलती रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं
आज भले ही नववर्ष उत्सव / मन्नम जयंती की वजह से बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन इसका असर ग्राहकों की डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं पर नहीं पड़ेगा। बैंक अवकाश के दिन भी ग्राहक नेट बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं का सामान्य रूप से उपयोग कर सकते हैं। ऑनलाइन लॉग-इन कर अकाउंट बैलेंस चेक करना, बिल पेमेंट करना या अन्य बैंकिंग काम बिना किसी रुकावट के किए जा सकते हैं।
छुट्टी के दिन भी NEFT और RTGS के जरिए फंड ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध रहती है, जिससे जरूरी लेन-देन आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। इसके अलावा UPI के माध्यम से पैसे भेजना या प्राप्त करना, दुकानों पर भुगतान करना और ऑनलाइन शॉपिंग करना पूरी तरह संभव है।
जनवरी 2026 कैलेंडर पूरी लिस्ट
| डेट | दिन | छुट्टी / कारण | किस शहर में बंद रहेंगे बैंक |
| 1 जनवरी 2026 | गुरुवार | नववर्ष / गान-नगाई | आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, शिलांग |
| 2 जनवरी 2026 | शुक्रवार | नववर्ष उत्सव / मन्नम जयंती | आइजोल, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम |
| 3 जनवरी 2026 | शनिवार | हजरत अली जयंती | लखनऊ |
| 4 जनवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 10 जनवरी 2026 | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी बैंक |
| 11 जनवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 12 जनवरी 2026 | सोमवार | स्वामी विवेकानंद जयंती | कोलकाता |
| 14 जनवरी 2026 | बुधवार | मकर संक्रांति / माघ बिहू | अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, ईटानगर |
| 15 जनवरी 2026 | गुरुवार | पोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल | बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद, विजयवाड़ा |
| 16 जनवरी 2026 | शुक्रवार | थिरुवल्लुवर दिवस | चेन्नई |
| 17 जनवरी 2026 | शनिवार | उझावर तिरुनल | चेन्नई |
| 18 जनवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 23 जनवरी 2026 | शुक्रवार | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / बसंत पंचमी | अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता, |
| 24 जनवरी 2026 | शनिवार | चौथा शनिवार | सभी बैंक |
| 25 जनवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 26 जनवरी 2026 | सोमवार | गणतंत्र दिवस | लगभग पूरे भारत में |
सोर्स – भारतीय रिजर्व बैंक
