Today Bank Holiday: काती बिहू के अवसर पर आज यानी 18 अक्टूबर 2025 को बैंक की छुट्टी है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय बैंक ने ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत यह छुट्टी दी है। सभी राज्यों में स्थानीय त्योहारों के चलते बैंकों में सरकारी छुट्टी भी अलग-अलग दिन होती है। ऐसे में अगर आपको आज बैंक में कोई काम है तो यहां चेक करें कि आपके शहर में बैंक खुले है या बंद?
18 अक्टूबर को बैंक बंद है या खुले?
आज यानी 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को काटी बिहू (Kati Bihu) के अवसर पर गुवाहाटी में बैंक की छुट्टी है। काती बिहू, जिसे कोंगाली बिहू (यानी ‘गरीब बिहू’) भी कहा जाता हैं। यहां असम का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार चावल की रोपाई के बाद मनाया जाता है।
बिहार के सबसे अमीर और गरीब विधायक कौन है? जानें किसके पास है केवल 70,000 रुपये की संपत्ति
मिलती रहेंगी ये सुविधाएं
भले ही काती बिहू के अवसर पर बैंक बंद है लेकिन इसका असर आपके जरूरी कामों पर इसका असर नहीं पड़ेगा। ऑनलाइन बैंकिंग प्लेटफॉर्म- मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और व्हाट्सऐप बैंकिंग नियमित तौर पर काम करते रहेंगे।
कम लागत में शुरू करें ये फेस्टिव बिजनेस
बैंक हॉलिडे अक्टूबर 2025 (Bank Holidays October 2025)
डेट | दिन | छुट्टी / त्यौहार | किन-किन शहरों/राज्यों में बंद |
---|---|---|---|
1 अक्टूबर | बुधवार | नवरात्रि समाप्ति / महानवमी / दशहरा / आयुध पूजा | अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादुन, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, कोलकाता, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग, तिरुवनंतपुरम |
2 अक्टूबर | गुरुवार | गांधी जयंती / विजयादशमी | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल, इटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) |
3 अक्टूबर | शुक्रवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
4 अक्टूबर | शनिवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
6 अक्टूबर | सोमवार | लक्ष्मी पूजा | अगरतला, कोलकाता |
7 अक्टूबर | मंगलवार | महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा | बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला |
10 अक्टूबर | शुक्रवार | करवाचौथ | शिमला |
18 अक्टूबर | शनिवार | काती बिहू | गुवाहाटी |
20 अक्टूबर | सोमवार | दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली पूजा | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) |
21 अक्टूबर | मंगलवार | दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) | बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इम्फाल, जम्मु, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर |
22 अक्टूबर | बुधवार | बली प्रतिप्रदा / नया संवत्सर / गोवर्धन पूजा | अहमदाबाद, बैलाग्राम, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर |
23 अक्टूबर | गुरुवार | भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती | अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला |
27 अक्टूबर | सोमवार | छठ पूजा (संध्या अर्घ्य) | कोलकाता, पटना, रांची |
28 अक्टूबर | मंगलवार | छठ पूजा (प्रातः अर्घ्य) | पटना, रांची |
31 अक्टूबर | शुक्रवार | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / राष्ट्रीय एकता दिवस | अहमदाबाद |