Today Bank Holiday: आज अगर आप किसी काम से बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है। कई बार लोगों को पता नहीं होता है कि बैंक खुला है या बंद, और वे सीधे बैंक पहुंच जाते हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानी होती हैं। भारत में बैंक हॉलिडे त्योहार, रविवार या किसी खास दिन पर हो सकता है। इसलिए इसके बारे में पहले से जानकारी होना जरूरी है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आज आपके शहर में बैंक बंद है या खुले…
आज 18 दिसंबर को बैंक खुले है या बंद?
आज यानी 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को यू सोसो थाम पुण्यतिथि की वजह से शिलांग में बैंक की छुट्टी है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल हैं।
वंदे भारत का टिकट ऐसे कर सकते है कम दाम में बुक, इस ऑप्शन से 300 रुपये घट जाएगा किराया
दिसंबर 2025 की बैंक हॉलिडे की लिस्ट (December 2025 Bank Holidays List)
| डेट | दिन | छुट्टी / त्योहार | किस शहर में बंद रहेंगे बैंक |
|---|---|---|---|
| 1 दिसंबर | सोमवार | राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस | इटानगर, कोहिमा |
| 3 दिसंबर | बुधवार | सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व | पणजी |
| 7 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 12 दिसंबर | शुक्रवार | पा टोगन संगमा पुण्यतिथि | शिलांग |
| 13 दिसंबर | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी बैंक |
| 14 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | यू सोसो थाम पुण्यतिथि | शिलांग |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | गोवा मुक्ति दिवस | पणजी |
| 20 दिसंबर | शनिवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 21 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 22 दिसंबर | सोमवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस ईव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस | लगभग पूरे भारत में बैंक बंद |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस उत्सव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 27 दिसंबर | शनिवार | क्रिसमस / चौथा शनिवार | कोहिमा |
| 28 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 30 दिसंबर | मंगलवार | यू कियांग नांगबह पुण्यतिथि | शिलांग |
| 31 दिसंबर | बुधवार | नववर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनू इरत्पा | आइजोल, इम्फाल |
सोर्स : भारतीय रिजर्व बैंक
छुट्टी के दिन भी मिलती रहेंगी ये सुविधाएं
आज यू सोसो थाम पुण्यतिथि की वजह से शिलांग में बैंक की छुट्टी है। छुट्टी के बावजूद भी आप नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी कुछ जरूरी वित्तीय सर्विसेज का इस्तेमाल बिना किसी रोक टोक के कर सकते हैं।
– आप NEFT और RTGS जैसे सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
– बिना परेशानी के आप एटीएम विड्रॉल और कार्ड ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
– छुट्टी के दिन आप फंड ट्रांसफर, बैलेंस चेक भी कर सकते हैं।
