Share Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में आज मिलाजुली शुरुआत हुई। आज निफ्टी हरे और सेंसेक्स लाल निशान पर खुला। निफ्टी 7 अंक की तेजी के साथ 25,209 अंक के आस-पास खुला। वहीं, सेंसेक्स 12.6 अंक की गिरावट के साथ 82,159.97 अंक के आस-पास खुला।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट और सन फार्मा के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। हालांकि, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।

यूपी-दिल्ली में आज कितना है सोने का भाव? खरीदने से पहले यहांं जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई एसएसई और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.60% की गिरावट के साथ 66.17 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,910.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इंश्योरेंस पर 18% GST खत्म, आपकी पॉलिसी पर मिलेगा फायदा या नहीं? जानिए पूरा सच

सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे शेयर बाजार

सोमवार 22 सितंबर को निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही लाल निशान पर बंद हुए थे। आज सेंसेक्स 466 अंक की गिरावट के साथ 82,159.97 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वही, निफ्टी 124.70 की गिरावट के साथ 25,202.35 अंक के आस-पास बंद हुआ था। सोमवार को टॉप गेनर में अदानी एंटरप्राइज, बजाज ऑटो, इटरनल, अदानी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर शामिल थे।