Stock Market Holiday: आज 15 जनवरी (गुरुवार) को महाराष्ट्र में निकाय चुनाव है। इस वजह से राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में चुनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार भी बंद है। जी हां, स्टॉक एक्सचेंज में आज किसी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। हाल ही में स्टॉक एक्सचेंज एनएसई ने सर्कुलर जारी करके इस बात की जानकारी दी है।
एनएसई ने जारी किया सर्कुलर
स्टॉक एक्सचेंज एनएसई ने अपने नए सर्कुलर में कहा है कि पहले जारी नोटिफिकेशन में आंशिक बदलाव करते हुए अब 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को कैपिटल मार्केट (CM) सेगमेंट में ट्रेडिंग हॉलिडे घोषित किया जा रहा है। यह छुट्टी स्टॉक एक्सचेंज ने महाराष्ट्र में होने वाले नगर निगम चुनावों के कारण दी गई है।
एक्सचेंज ने इससे पहले कहा था कि 15 जनवरी 2026 को ट्रेडिंग खुलेगी, लेकिन सिर्फ सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा। अब नए आदेश के बाद पूरे दिन मार्केट बंद रहेंगे।
Swiggy, Zepto और Blinkit ने हटाया ‘10 मिनट डिलीवरी’ का दावा, जानें आपके लिए क्या बदलेगा
महाराष्ट्र सरकार ने दिया सार्वजनिक अवकाश
महाराष्ट्र सरकार ने नगर निगम चुनावों को सुचारू रूप से कराने के लिए आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। Negotiable Instruments Act के तहत यह अवकाश घोषित किया गया है। महाराष्ट्र सरकार की यह छुट्टी 29 नगर निगमों में लागू होगी। इनमें मुंबई सिटी और मुंबई सबअर्बन जिले भी शामिल हैं।
वेदांता का शेयर 675 रुपये के नए शिखर पर, मार्केट कैप 2.6 लाख करोड़ रुपये के पार
2026 में NSE में होने वाली प्रमुख छुट्टियां
- – 26 जनवरी, सोमवार- गणतंत्र दिवस
– 15 फरवरी, रविवार- महाशिवरात्रि
– 3 मार्च, मंगलवार- होली
– 21 मार्च, शनिवार- ईद-उल-फितर
– 26 मार्च, गुरुवार- राम नवमी
– 31 मार्च, मंगलवार- महावीर जयंती
– 3 अप्रैल, शुक्रवार- गुड फ्राइडे
– 14 अप्रैल, मंगलवार- डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती
– 1 मई, शुक्रवार- महाराष्ट्र दिवस
– 26 जून, शुक्रवार- मुहर्रम
– 15 अगस्त, शनिवार- स्वतंत्रता दिवस
– 14 सितंबर, सोमवार- गणेश चतुर्थी
– 2 अक्टूबर, शुक्रवार- महात्मा गांधी जयंती
– 20 अक्टूबर, मंगलवार- दशहरा
– 8 नवंबर, रविवार- दिवाली (लक्ष्मी पूजन)
– 10 नवंबर, मंगलवार- दिवाली-बलिप्रतिपदा
– 24 नवंबर, मंगलवार- गुरु नानक जयंती
– 25 दिसंबर, शुक्रवार- क्रिसमस
