अगर निरंतर प्रयास किया जाएं तो कुछ ही नामुमकिन नहीं है। इस कथन को 40 वर्षीय प्रतिभा झा ने साबित करके दिखाया है। उन्होंने सिर्फ 500 रुपये की रकम के साथ मशरूम की खेती शुरु की थी। आज वे मशरूम के बिजनेस के जरिए हर महीने लगभग 2 लाख रुपये की कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कैसे बिहार के दरभंगा की एक हाउसवाइफ ने अपने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी…

मशरूम की खेती में रुचि

द बेटर इंडिया के अनुसार, प्रतिभा झा बिहार के मुजफ्फरपुर में पली-बढ़ी। बचपन में वे किसानों को मशरूम की खेती करते हुए देखा करती थी। वही से उन्हें उत्सुकता हुई की मशरूम कैसे उगते हैं। उन्होंने द बेटर इंडिया को बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह एक दिन उनकी आजीविका बन जाएगा।

15 साल की छोटी उम्र में उनकी शादी बिहार के दरभंगा के एक इंजीनियर से कर दी गई। मिर्जापुर हांसी गांव में अपने पति के घर जाने के बाद, मशरूम की खेती में उनकी रुचि बनी रही, लेकिन व्यवसाय शुरू करने की व्यावहारिकताए उनकी पहुंच से बाहर लगती थीं।

लेकिन प्रतिभा मशरूम की खेती के अपने जुनून को पूरा करने के लिए अडिग थी। उन्होंने इस बिजनेस के बारे में अपने पति को बताया
उन्हें इसके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उनके पति ने उनका पूरा साथ दिया।

गजब! ‘Nykaa की नायिका’ ने 50 की उम्र में शुरू किया कारोबार, आज है 30,727 करोड़ रुपये की नेटवर्थ

सिर्फ 500 रुपये की रकम के साथ शुरू की मशरूम की खेती

प्रतिभा ने थोड़े ज्ञान और उससे भी कम संसाधनों के साथ इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का फैसला किया। उन्होंने 2016 की शुरुआत में औपचारिक प्रशिक्षण शुरू किया, जिससे उन्हें मशरूम की खेती की संभावनाओं का एहसास हुआ।

प्रतिभा ने द बेटर इंडिया को बताया कि उन्होंने सिर्फ 500 रुपये की रकम के साथ ऑयस्टर मशरूम की पहली खेप उगानी शुरू की। उन्होंने अपने पुराने घर में एक खाली पड़े 10×10 के कमरे को अपने पहले मशरूम फार्म के रूप में इस्तेमाल किया। उनकी पहली फसल मामूली थी, जिसमें ऑयस्टर मशरूम के 20 पैकेट थे, जिससे उन्हें 1,000 रुपये की कमाई हुई लेकिन उनको विश्वास मिल गया था कि इसे कामयाब बना सकती है।

फूलों की खुशबू से बदली किस्मत! साल में बेचे 4 करोड़ पौधे, कॉलेज छोड़कर शुरू की गेंदे की खेती; हर महीना कमा रहा 50 लाख रुपये

मशरूम व्यवसाय का विस्तार

अपने मशरूम व्यवसाय का विस्तार किया। मार्च 2016 तक, उन्होंने अपने खेत में दूधिया मशरूम की खेती शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मैने 50 बैग लगाए। 30 किलो ही मशरूम मिले। जबकि मुझे 50 मिलने चाहिए थे। लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मैंने अपनी गलतियों से सीखा और आगे बढ़ती रही।

उन्होंने अक्टूबर 2016 में बटन मशरूम की खेती भी शुरू की। हालांकि, 2017 में जब आस-पास के शहरों के लोगों ने उनके मशरूम में रुचि दिखानी शुरू की, तब जाकर उनकी मशरूम की खेती ने असली उड़ान भरी। उनका कारोबार चलने लगा तो उन्होंने अपने कारोबारी ज्ञान को दूसरों के साथ भी शेयर किया।

प्रतिभा ने 2018 में अपने गांव के इच्छुक लोगों को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण देना शुरू किया। अब तक, प्रतिभा ने 10,000 से ज़्यादा किसानों को प्रशिक्षित किया है।

हर महीने कर रही 2 लाख रुपये की कमाई

आज प्रतिभा हर महीने लगभग 2 लाख रूपये की कमाई कर रही है। वह प्रशिक्षण सत्रों से लगभग 40,000-50,000 रुपये प्रति माह कमाती हैं। उनके मशरूम के बीजों की बिक्री से लगभग 1 लाख रुपये का योगदान होता है। इसके अलावा, वह प्रतिदिन 150 रुपये प्रति किलो की दर से 15-20 किलो ताजा मशरूम बेचती हैं, जिससे उन्हें हर महीने 15,000-20,000 रुपये की कमाई होती है। इन सभी प्रयासों से उन्हें लगभग 2 लाख रुपये का मासिक कारोबार मिलता है।