Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज एक बार फिर गिरावट के साथ शुरुआत हुई। दोनों मुख्य सूचकांक Sensex और Nifty आज बाजार खुलने के साथ ही गिर गए। हालांकि बाजार बंद होने के समय दोनों सूचकांक तेजी पर बंद हुए। बैंकिंग, इस्पात और पेट्रोलियम तथा गैस शेयरों में जोरदार लिवाली से स्थानीय शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती गिरावट से उबरकर बढ़त के साथ बंद हुआ। दिन भर NSE Nifty 50 और BSE Sensex में होने वाली हर हलचल की जानकारी पढ़ते रहें यहां….

Live Updates
17:50 (IST) 5 Nov 2024

इसके अलावा एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स में गिरावट हुई। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। यूरोप के अधिकांश बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत बढ़कर 75.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 4,329.79 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

17:49 (IST) 5 Nov 2024

शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुले और पहले आधे हिस्से में नकारात्मक रुझान के साथ एक सीमित दायरे में रहे। इस दौरान सेंसेक्स 78,296.70 अंक के निचले स्तर पर तथा निफ्टी 23,842.75 अंक के निचले स्तर पर आया। हालांकि, दोपहर के सत्र में खरीदारी आने से सूचकांकों को नुकसान से उबरने में मदद मिली और ये बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील में करीब पांच प्रतिशत और टाटा स्टील में करीब चार प्रतिशत की तेजी आई।

17:21 (IST) 5 Nov 2024
5 Nov 2024 Stock Market Today LIVE Updates: Nifty - Sensex में सुधार

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 694 अंक या 0.88 प्रतिशत उछलकर 79,476.63 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 740.89 अंक या 0.94 प्रतिशत बढ़कर 79,523.13 अंक पर पहुंचा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 217.95 अंक या 0.91 प्रतिशत चढ़कर 24,213.30 अंक पर बंद हुआ।

17:16 (IST) 5 Nov 2024
5 Nov 2024 Stock Market Today LIVE Updates: बैंकिंग, इस्पात और पेट्रोलियम तथा गैस शेयरों में जोरदार लिवाली

बैंकिंग, इस्पात और पेट्रोलियम तथा गैस शेयरों में जोरदार लिवाली से स्थानीय शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती गिरावट से उबरकर बढ़त के साथ बंद हुआ।

15:33 (IST) 5 Nov 2024
5 Nov 2024 Stock Market Today LIVE Updates: 640 पॉइन्ट चढ़कर बंद हुआ शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन तेजी के साथ बंद हुआ। Sensex 640 पॉइन्ट की तेजी पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 कारोबार बंद होने के समय 24200 के ऊपर था।

15:28 (IST) 5 Nov 2024
5 Nov 2024 Stock Market Today LIVE Updates: सेंसेक्स में 670 पॉइन्ट की तेजी

कल हुई बड़ी गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में थोड़ी तेजी दिखी। सेंसेक्स आज 670 पॉइन्ट चढ़कर कारोबार कर रहा है।

15:15 (IST) 5 Nov 2024
5 Nov 2024 Stock Market Today LIVE Updates:62 रुपये बढ़ गया AZAD इंजीनियरिंग का शेयर

AZAD इंजीनियरिंग के शेयर में 62 रुपये की तेजी आई है। शेयर 1640 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

14:58 (IST) 5 Nov 2024
5 Nov 2024 Stock Market Today LIVE Updates: वोडाफोन आइडिया के शेयर का हाल

वोडाफोन आइडिया के शेयर में आज 2.91 प्रतिशत की तेजी देखी गई है और यह शेयर 8.10 रुपये पर 3 बजे के आसपास कारोबार करता दिखा।

14:57 (IST) 5 Nov 2024
5 Nov 2024 Stock Market Today LIVE Updates: TCS के शेयर भी बढ़े

टीसीएस के शेयर्स 3 बजे तक 11 रुपये (0.28 प्रतिशत) चढ़कर 3,975.25 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

14:30 (IST) 5 Nov 2024
5 Nov 2024 Stock Market Today LIVE Updates: HDFC Bank के शेयर में तेजी

HDFC बैंक का शेयर 43 रुपये चढ़कर 1758 रुपये पर कारोबार कर रहा है। 2.30 बजे तक शेयर में 2.59 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

14:02 (IST) 5 Nov 2024
Stock Market Today LIVE Updates: सेंसेक्स में 380 अंकों की तेजी

शेयर बाजार में दोपहर 2 बजे के आसपास थोड़ी तेजी दिखाई दी। Sensex 380 अंकों की तेजी के साथ 79,167 पॉइन्ट पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 50 में भी 137 अंकों की तेजी आई और यह 24130 पर कारोबार कर रहा है।

12:50 (IST) 5 Nov 2024
Stock Market Today LIVE Updates: एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हॉन्ग कॉन्ग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा।

12:26 (IST) 5 Nov 2024
Stock Market Today LIVE Updates: इन शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान

जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, मारुति और सन फार्मा के शेयरों में तेजी रही।

12:19 (IST) 5 Nov 2024
Stock Market Today LIVE Updates: इन शेयरों को फायदा

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई।

11:25 (IST) 5 Nov 2024
Stock Market Today LIVE Updates: सेंसेक्स-निफ्टी गिरे

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 326.58 अंक की गिरावट के साथ 78,455.66 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 86.7 अंक फिसलकर 23,908.65 अंक पर रहा।

11:01 (IST) 5 Nov 2024
Stock Market Today LIVE Updates: क्यों आई गिरावट

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और निवेशकों की सतर्क धारणा के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।

10:41 (IST) 5 Nov 2024
Stock Market Today LIVE Updates: 6 घंटे में 6 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में कल यानी 4 नवंबर 2024 को भूचाल आया और सिर्फ 6 घंटे में निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

10:20 (IST) 5 Nov 2024
Stock Market Today LIVE Updates: निफ्टी 50 भी लुढ़का

मंगलवार यानी आज सुबह निफ्टी 78 अंक फिसलकर 23,916 अंक पर खुला। बता दें कि सोमवार को एनएसई सूचकांक 23,995.35 पर बंद हुआ था।

09:57 (IST) 5 Nov 2024
Stock Market Today LIVE Updates: आज भी शेयर बाजार में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में आज एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 180 पॉइन्ट गिरकर खुला