Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 15 सितंबर 2025 (सोमवार) को तेजी के साथ शुरुआत हुई। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही हरे निशान पर खुले। निफ्टी 4 अंक की तेजी से साथ 25,118.90 अंक के आस-पास खुला। वहीं, सेंसेक्स 21 अंक की तेजी के साथ 81,925.51 अंक के आस-पास खुला।

बाद में सेंसेक्स 10.06 अंक गिरकर 81,904.31 पर और निफ्टी 12.65 अंक गिरकर 25,099.90 पर था।

Urban Company IPO: कैसे चेक करें BSE, NSE और MUFG Intime India पर अलॉटमेंट स्टेटस

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, इटरनल, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी रही। दूसरी ओर इंफोसिस, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टेक महिंद्रा पिछड़ गए।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.60% बढ़कर 67.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 129.58 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रिच बनने के 5 सीक्रेट्स! जानें वॉरेन बफेट, बिल गेट्स और एलन मस्क की खास आदतें

शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार

शुक्रवार (12 सितंबर 2025) को वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी के चलते बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 355.97 अंक की तेजी के साथ 81,904.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 108.50 अंक की तेजी के साथ 25,114.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को एनएसई पर 3,138 शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,554 शेयर तेजी, 1,478 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वही, 106 शेयरों के रेट में कोई अंतर नहीं आया था। शुक्रवार को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, हिंडाल्को, श्रीराम फाइनेंस टॉप गेनर शेयर रहे। वही, एचयूएल, बजाज ऑटो, इटर्नल, विप्रो, ट्रेंट टॉप लूजर शेयर्स रहे।

[डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Jansatta.com अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।]