Share Market Closing: भारतीय शेयर बाजार आज बंपर तेजी देखने को मिली। निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गया है। जो उसने 26 September 2024 को 26,216.05 अंक का अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। आज निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी करीब 117 अंक की तेजी के साथ 26,053 अंक के आस-पास बंद हुआ। वही, सेंसेक्स 368.97 अंक की तेजी के साथ 84,997 अंक के आस-पास बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का हाल – टॉप गेनर और लूजर
सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, सन फार्मा, ट्रेंट और एशियन पेंट्स के शेयर प्रमुख लाभ में रहे। हालांकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
1.2 करोड़ सरकारी कर्मचारियों 2028 तक करना पड़ सकता है इंतजार, जानें कब बढ़ेगी सैलरी, आया बड़ा अपडेट
एशिया के अन्य बाजारों का हाल
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के अधिकांश बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए थे।
आठवें वेतन आयोग पर आई बड़ी खबर, कैबिनेट ने दी ToR को मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों को मिली गुड न्यूज
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय बाजार में फिर से खरीदारी शुरू कर दी है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने मंगलवार को 10,339.80 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीद की।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23% बढ़कर 64.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। मंगलवार को सेंसेक्स 150.68 अंक गिरकर 84,628.16 अंक और निफ्टी 29.85 अंक के नुकसान के साथ 25,936.20 अंक पर बंद हुआ था।
हरे निशान पर खुला था भारतीय शेयर बाजार
आज भारतीय शेयर बाजार सुबह के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 287.94 अंक चढ़कर 84,916.10 पर पहुंच गया। वही, निफ्टी 86.65 अंक बढ़कर 26,022.85 पर पहुंच गया था।
29 अक्टूबर को 1:18PM तक सेंसेक्स 406.46 अंक की तेजी के साथ 85,029.97 अंक के आस-पास ट्रेड रहा था। वही, निफ्टी 145.15 अंक की तेजी के साथ 26,081.60 अंक के आस-पास ट्रे़ड हो रहा था।
