Share Market Budget Day 2024 (आज का शेयर मार्केट बाजार कैसा रहेगा)Today Updates: बजट 2024 (Budget 2024) आज संसद में पेश किया कर दिया गया। आखिरकार वो दिन आगया है जिसका पिछले लंबे समय से सबको इंतजार था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (23 जुलाई 2024) को संसद के निचले सदन लोकसभा में मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पेश होने वाले इस यूनियन बजट (Union Budget) से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। बात करें शेयर मार्केट की तो पिछले एक महीन से काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। Sensex और Nifty दोनों ही कभी फ्लैट तो कभी ऑल-टाइम हाई कारोबार करते रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) ने हाल ही में 81000 जबकि एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ने 24000 का आंकड़ा पार कर लिया। शेयर बाजार से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ…और पढ़ते रहिए हर अपडेट
बजट 2024 के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट आई लेकिन कारोबार बंद होने के समय यह लगभग फ्लैट बंद हुआ। BSE Sensex 73 अंकों की गिरावट के साथ 80,429 अंकों पर बंद हुआ। जबकि Nifty 50 30 अंक गिरकर 24,479.05 (0-12 प्रतिशत) पर बंद हुआ।
भारतीय शेयर मार्केट में बजट के बाद फिर तेजी देखी गई है। BSE Sensex 100 अंकों की उछाल के साथ 80,600 के आसपास कारोबार कर रहा है।
बजट के बाद गिरे शेयर मार्केट में सुधार, 500 पॉइन्ट गिरकर 79,990 के आसपास कर रहा कारोबार
धराशायी हुआ शेयर मार्केट, 1200 से ज्यादा पॉइंट गिरा, 79,300 पॉइंट पर
बजट के बीच शेयर बाजार धड़ाम, मच रहा हाहाकार, 800 पॉइंट गिरा Sensex , 79,66672 पर पहुंचा
शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 160 अंक गिरा, निफ्टी 42 अंक टूटा
सेंसेक्स में 150 से ज्यादा अंकों की तेजी, 80668 पर पहुंचा।
Nifty Metal index सभी सेक्टोरल इंडेक्सेसज में सबसे ज्यादा नुकसान में चल रहे हैं। Ratnamani और Adani Enterprises को छोड़कर बाकी सभी 13 स्टॉक नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं।
अफॉर्डेबल हाउसिंग स्टॉक जैसे Can Fin Homes, PNB Housing, Homefirst Finance आज फोकस में हैं। खबरों के मुताबिक, 60 हजार करोड़ की एक नई इंट्रेस्ट सब्सिडी स्कीम सरकार ला सकती है।
बजट 2024 से पहले निफ्टी 50 में 53 अंकों की गिरावट। 24,456 अंकों पर कर रहा कारोबार
बजट से पहले सेंसेक्स 189 पॉइंट गिरा। 80,313 अंको पर पहुंचा
बजट आने से पहले गिर गया सेंसेक्स, 100 अंक धड़ाम, 80396 पर कर रहा कारोबार
निफ्टी ऑटो (Nifty Auto) सबसे ज्यादा बढ़त (0.35 फीसदी) बनाने वाला सेक्टर इंडेक्स रहा। Eicher Motors, M&M, Maruti Suzuki, MRF जैसे शएयर्स फायदे में कारोबार कर रहे हैं जबकि Apollo Tyre नुकसान में है।
बजट 2024 से पहले शेयर बाजार में बहुत सारे शेयर्स हरे रंग के निशान पर खुले। Ultratech Cement, HDFC Life Insurance, Grasim, Mahindra & Mahindra और Eicher Motors निफ्टी 50 पर सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयर्स रहे जबकि नुकासन वाले शेयर्स में ONGC, Shriram Finance, HDFC Bank, Divis LAb और Wipro शामिल हैं।
बजट 2024 से पहले शेयर बाजार में तेजी आई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त
एनएसई निफ्टी 50 59.65 पॉइंट चढ़कर 24,568.90 पर खुला। जबकि बीएसई सेंसेक्स 222.22 पॉइंट चढ़कर 80,724.30 अंको पर खुला।
आपको बता दें कि कल यानी 22 जुलाई को सेंसेक्स 504 जबकि निफ्टी 168 अंकों की गिरावट के साथ खुले थे। हालांकि, बाद में दोनों सूचकांकों में सुधार हुआ और ये बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। लेकिन कारोबार बंद होने के समय ये गिरावट के साथ ही बंद हुए।
बजट से पहले सेंसेक्स और निफ्टी का रुख कैसा रहेगा?
बजट के दिन सेंसेक्स और निफ्टी में बदलाव होने की उम्मीद है। क्योंकि निवेशक नीतिगत घोषणाओं के इंतजार में हैं और उनके सेंटिमेंट्स का बाजार पर बड़ा असर पड़ सकता है। गिफ्ट निफ्टी सुबह 7 बजकर 19 मिनट पर 24,550 अंकों पर था, इससे संकेत मिलते हैं कि एनएसई निफ्टी 24,509 के आसपास खुल सकता है। बता दें कि इस साल निफ्टी में अभी तक 13 प्रतिशत की रैली हो चुकी है और यह ऑल-टाइम हाई पर है।
पिछले साले 2023 में बजट से पहले और बजट के बाद करीब दो फीसदी की गिरावट देखी गई।
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 की करें तो तब मार्केट में बजट वाले दिन 4% से ज्यादा का इजाफा हुआ था। इससे पहले साल 2001 में ऐसा हुआ था। साल 2021 में शेयर मार्केट में 4.7% का इजाफा हुआ था।
पिछले साल इसी दिन भारतीय मार्केट मिले-जुले नतीजों के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 158 अंक बढ़त बनाते हुए 59,708.08 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 46 अंक नीचे यानी 17,616.3 अंक पर बंद हुआ। यह साल 2018 के बाद पहली बार था जब भारतीय सूचकांक (बजट वाले दिन) 1% प्रतिशत से भी कम का अंतर आया। इससे पहले साल 2018 में भारतीय बाजार लगभग अपरिवर्तित रहा था। तब मार्केट में सिर्फ 0.1% की गिरावट आई थी।
एक फरवरी 2024 को भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता बढ़ी। BSE सेंसेक्स 106.81 अंक गिर गया और दिन के अंत में 71,645.30 पर बंद हुआ। इसी तरह NSE में भी गिरावट देखने को मिली। यह 28.25 अंक गिरकर 21,697.45 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई देशों में मंगलवार सुबह शेयर मार्केट ग्रीन रंग के निशान पर कारोबार कर रहे हैं। The Asia Dow करीब 0.31 फीसदी गिरकर जबकि जापान का Nikkei 225 पॉइन्ट चढ़कर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दक्षिण कोरिया के KOPSI इंडेक्स में भी 0.68 फीसदी की बढ़त देखी गई है। चीनी बेंचमार्क इंडेक्स शंघाई कंपोजिट भी फ्लैट 0.02 फीसदी पर कारोबार करता दिखाई दिया।
आम बजट पेश होने से एक दिन पहले सोमवार यानी 22 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली के दबाव से भारतीय शेयर बाजार के मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) गिरावट के साथ बंद हुए।
बजट का फाइनल काउंटडाउन शुरू हो गया है। बाजार ने संकेत देने शुरू कर दिए हैं और दिन की शुरुआत हरे रंगे के निशान के साथ होने की उम्मीद है। इसके अलावा वित्त मंत्री द्वारा बड़े ऐलान के साथ ही मार्केट के हाई लेवल पर ट्रेड करने की उम्मीद है।
बजट 2024 के दौरान शेयर मार्केट में क्या रहेगा हाल? सेंसेक्स और निफ्टी से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारे यानी Jansatta.com के साथ।