SRK Birthday: दुनियाभर के सबसे बड़े स्टार्स का जब नाम लिया जाता है तो ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी उसका हिस्सा जरूर होते हैं। ‘बॉलीवुड में बादशाह’ के तौर पर पहचाने जाने वाले शाहरुख ने कड़ी मेहनत और जुनून के साथ अपने सपनों को हकीकत में बदला है। उन्होंने दुनिया को दिखाया है कि सपनों को पूरा किया जा सकता है।

Economic Times के मुताबिक, शाहरुख खान की पहली सैलरी महज 50 रुपये थी जो उन्हें टेलिविज़न शो फौजी (Fauji) में उनके काम के लिए मिली थी। फौजी के बाद SRK ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले गए। 2023 में उन्होंने पठान (Pathan) और जवान (Jawaan) जैसी दो ब्लॉकबस्ट हिट दीं हैं। उनकी अगली फिल्म Dunki भी जल्द रिलीज के लिए तैयार है। दुनिया के सबसे रईस सेलिब्रिटीज में उनकी गिनती होती है। मुंबई में समंदर के सामने उनके सपनों का घर मन्नत (Mannat) हो या फिर IPL फ्रेंचाइजी, शाहरुख कई मंहगी आलीशान चीजों के मालिक हैं। आपको बताते हैं उनके ‘साम्राज्य’ के बार में…

Shah Rukh Khan’s Most Prized Possessions

मन्नत (Mannat)

मुंबई के सबसे पॉश इलाके में स्थित शाहरुख खान का आलीशान घर ‘मन्नत’ है। किंग खान ने इस घर को 2001 में 13.32 करोड़ रुपये में खरीदा था। आज इस घर की वैल्यू करीब 200 करोड़ है। उनकी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) ने आर्किटेक्ट-डिजाइनर कैफ फकीह (Kaif Faquih) के साथ मिलकर डिजाइन किया है। मन्नत में कई बेडरूम और लिविंग एरिया के अलावा जिम, वॉक-इन वार्डरोब, लाइब्रेरी और पर्सनल ऑडिटोरियम जैसी सुविधाएं हैं।

Shah Rukh Khan Mannat

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment)

शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट को भारत का सबसे बड़ा VFX स्टूडियो कहा जाता है। यह देश की सबसे बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों में से एक है। इस प्रोडक्शन हाउस ने बॉब बिस्वास, माय नेम इज खान (My Name is Khan), डियर जिंदगी (Dear Zindagi), चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express), दिलवाले (Dilwale), रईस (Raees) जैसी फिल्में प्रोड्यूस की है। इकॉनोमिक टाइम्स के मुताबिक, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का टर्नओवर करीब 500 करोड़ रुपये का है।

लंदन में घर (London House)

बॉलीवुड के सुपर स्टार SRK के पास सेंट्रल लंदन के पार्क लेन में एक आलीशान बंगला है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, लग्जरी बंगले की वैल्यू 183 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

SRK London House

रॉल्स-रॉयस कूप (Rolls-Royce Coupe)

Shah Rukh Khan Luxury Car Collection: 7 करोड़ रुपये की कीमत वाली रॉल्स-रॉयस कूप में शाहरुख को अकसर देखा जाता है। इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में कई दूसरी महंगी कारें भी हैं। इनमें Bentley Continental GT, BMW i8 शामिल हैं। उनकी वैनिटी वैन भी है जिसे Volvo BR9 पर बनाया गया है। इसके अलावा भी शाहरुख के पास कई दूसरी कारें हैं।

SRK Rolls Royace Coupe

दुबई में विला (Villa in Dubai)

शाहरुख के पास दुबई में 100 करोड़ की वैल्यू वाला एक विला भी है। यह शाहरुख के सबसे महंगे रियल-एस्टेट निवेश में से एक है। दुबई के Palm Jumeirah स्थित इस विला को SRK ने जन्नत (Jannat) नाम दिया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)

किंग खान को सिर्फ एक्टिंग से ही प्यार नहीं है, उन्हें क्रिकेट भी काफी पसंद है। यही वजह है कि वह IPL फ्रेंचाइजी -कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Kinght Riders) में मालिकाना हक रखते हैं। उनकी दोस्त और एक्ट्रेस जूही चावला उनकी पार्टनर हैं। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, KKR में करीब 55 प्रतिशत हिस्सा शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का है। Sports Info के मुताबिक, KKR की ब्रैंड वैल्यू करबी 718 करोड़ रुपये है।