कर्ज में डूबे अनिल अंबानी के अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। अनिल अंबानी की कई कंपनियों के प्रदर्शन में सुधार होता दिख रहा है। इस वजह से अनिल अंबानी के नेटवर्थ में भी बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि रिलायंस समूह ने पिछले साल एक ब्रिटिश अदालत को अपनी कुल संपत्ति शून्य बताई थी।
प्रमोटरों की संपत्ति में इजाफा: अंग्रेजी अखबार मिंट की खबर के मुताबिक अनिल अंबानी की पांच लिस्टेड कंपनियों में प्रमोटरों की संपत्ति 160 फीसदी से अधिक बढ़ गई है। आंकड़ों से पता चला है दो महीने पहले इनकी संपत्ति 117 करोड़ थी। ये अब बढ़कर 309 करोड़ रुपये हो गई है। एक साल पहले के 39.28 करोड़ रुपये की तुलना में यह 680 फीसदी अधिक है। पिछले दो महीनों में रिलायंस पावर, रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस इंफ्रा और रिलायंस कैपिटल में क्रमशः 300 फीसदी, 225 फीसदी, 205 फीसदी और 193 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।
रिलायंस के शेयरों का हाल: समूह के शेयरों की बात करें तो रिलायंस पावर का 52 हफ्तों का लो 2.42 रुपये था। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन कंपनी का शेयर भाव करीब 5 फीसदी लुढ़कर कर 15.24 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैपिटल 4,275 करोड़ रुपये है।
कमोबेश यही हाल रिलायंस कैपिटल का भी है। रिलायंस कैपिटल का 52 हफ्ते का लो लेवल 7.16 रुपये था। रिलायंस कैपिटल का शेयर भाव 27.34 रुपये के स्तर पर है। रिलायंस कैपिटल का मार्केट कैपिटल 690 करोड़ रुपये है। (ये पढ़ें-मुकेश अंबानी से ज्यादा है इन दो भाइयों की सैलरी, रिलायंस में मिली है बड़ी जिम्मेदारी)
रिलायंस इंफ्रा की बात करें तो 4.96 फीसदी के नुकसान के साथ 83.35 पर रहा। कंपनी का मार्केट कैपिटल 2,192 रुपये है। रिलायंस इंफ्रा का शेयर भाव 52 हफ्ते का लो 19.20 रुपये है।