RBI MPC Meeting 2025 Live Updates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) अब प्रमुख ब्याज दर पर विचार-विमर्श का आज तीसरा दिन था। और आज (9 अप्रैल) को सुबह 10 बजे आरबीआई ने अपने फैसले की घोषणा करने कर दी। MPC ने 7 अप्रैल को अपना तीन दिवसीय विचार-विमर्श शुरू किया था और आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​आज सुबह यह जानकारी दी। आरबीआई ने फरवरी के बाद आज हुई एमपीसी मीटिंग में भी रेपो रेट में 25bps की कटौती की है। यह वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY26) की पहली और कैलेंडर वर्ष में दूसरी बैठक है। पढ़ें हर अपडेट…

Live Updates
08:25 (IST) 9 Apr 2025
RBI MPC Meeting 2025 Live Updates: कब-कब होनी है MPC मीटिंग

इससे पहले मार्च में आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपनी बैठक का शेड्यूल जारी किया था। FY26 के लिए छह निर्धारित MPC बैठकें इस प्रकार हैं:

7-9 अप्रैल, 2025

4-6 जून, 2025

5-7 अगस्त, 2025

29 सितंबर – 1 अक्टूबर, 2025

3-5 दिसंबर, 2025

4-6 फरवरी, 2026

08:24 (IST) 9 Apr 2025
कहां देख सकते हैं RBI MPC मीटिंग

तीन दिवसीय आरबीआई एमपीसी बैठक आज समाप्त होने के साथ, गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​​​सुबह 10:00 बजे नीति समिति के फैसले की घोषणा करेंगे। कोई भी आरबीआई गवर्नर का संबोधन आरबीआई के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकता है।

08:23 (IST) 9 Apr 2025
RBI MPC Meeting 2025 Live Updates: MPC कमेटी में कौन-कौन

गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​की अध्यक्षता वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) में छह सदस्य हैं जिनमें तीन बाहरी सदस्य शामिल होते हैं। इससे पहले अक्टूबर में केंद्र ने तीन बाहरी सदस्यों की नियुक्ति की थी। नए सदस्य सौगत भट्टाचार्य, अर्थशास्त्री हैं; डॉ. नागेश कुमार, निदेशक और मुख्य कार्यकारी, औद्योगिक विकास अध्ययन संस्थान; और प्रोफेसर राम सिंह, निदेशक, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, दिल्ली विश्वविद्यालय।

तीन आंतरिक सदस्य चेयरपर्सन संजय मल्होत्रा, आरबीआई के कार्यकारी निदेशक डॉ राजीव रंजन और डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव हैं।