Rafael Nadal Net Worth: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने आखिरकार टेनिस को अलविदा कह दिया है। आज (10 अक्टूबर 2024) को नडाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी। नडाल ने इस वीडियो में अपने करियर के आखिरी मैच के बारे में बताया। साल 2004 में नडाल ने डेविस कप टूर्नामेंट से ही अपने करियर में सफलता का स्वाद चखा और अब इसी टूर्नामेंट के साथ वह संन्यास ले रहे हैं। टेनिस ने ना केवल राफेल नडाल को लोकप्रियता दिलाई बल्कि उनकी कमाई का सबसे बड़ा सोर्स भी बना। उनकी गिनती दुनिया के सबसे महंगे टेनिस प्लेयर्स में होती है।
Rafael Nadal Net Worth
राफेल नडाल दुनिया के सबसे महंगे टेनिस प्लेयर की लिस्ट में नंबर 6 पर हैं। Forbes की Celebrity 100 (2020) लिस्ट में वह 80वें नंबर पर हैं।
38 साल के राफेल नडाल की इनकम का सबसे बड़ा जरिया टेनिस है। उन्हें टेनिस मैच से 300,000 डॉलर क कमाई हुई है। वहीं ब्रैंड एंडोर्समेंट के जरिए होनेवाली कमाई 23 मिलियन डॉलर है। स्पेन के इस खिलाड़ी की इनकम, कमाई और पूरा प्रबंधन His7ory Sports Management कंपनी देखती है।
राफेल नडाल ने स्पेन के मैनाकोर यानी अपने होम टाउन में अपनी टेनिस एकेडमी भी साल 2016 में खोली।
बात करें स्पॉन्सर की तो राफेल नडाल के स्पॉन्सर में Babolat, Cantabria Labs, Heineken N.V., Infosys, KIA, LVMH, Nike, Richard Mille, Santander, Subway, Telefónica शामिल हैं।
राफेल नडाल दुनिया के उन चुनिंदा तीन खिलाड़ियों में शुमार हैं जिन्होंने गोल्डन स्लैम जीता है। गोल्डन स्लैम यानी एक कैलेंडर ईयर में चारों ग्रैंड स्लैम और उसी साल ओलंपिक गोल्ड मेडल नडाल ने जीते। उन्होंने कुल 92 ATP सिंगल्स खिताब पर कब्जा किया। साल 2008 उन्होंने प्रतिद्वन्दी रोजर फेडरर को विंबल्डन फाइनल हराया और दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बन गए।