सड़क दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है, लो स्पीड पर सफर करने वाले व्यक्ति के साथ भी दुर्घटना हो सकती है। ऐसे में पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर देता है और परिवार की आर्थिक रूप से मदद पहुंचाता है। साथ ही गंभीर दुर्घटना की स्थिति में इलाज के लिए भी सहायता कर सकता है। एक्सपर्ट की सलाह रहती है कि परिवार की सहायता और भविष्य की सुरक्षा के लिए बीमा कवर जरूर कराना चाहिए। एक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पॉलिसी विकलांगता के साथ-साथ आकस्मिक मौत दोनों के खिलाफ कवरेज प्रदान करेगी।
क्यों जरूरी है पर्सनल एक्सीडेंट बीमा कवर?
देश में दुर्घटनाओं की संख्या अधिक है और निर्माण स्थलों, फुटपाथों आदि जैसे स्थानों पर जीवन का खतरा बना रहता है। ऐसे में एक व्यक्तिगत दुर्घटना कवर की अत्यधिक आवश्यकता है। एक्सपर्ट के अनुसार, व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक के रूप में है, जो वित्तीय सुरक्षा को कवर करती है।
वहीं दुर्घटना का प्रभाव कितना भी कठिन क्यों नहीं हो, यह लोगों को आर्थिक मदद पहुंचा सकती है। इसलिए, व्यक्तिगत दुर्घटना कवर से आप आपने परिवार को एक मदद पहुंचा सकते हैं। विकलांगता और मृत्यु के खिलाफ कवरेज देने के अलावा, कई पर्सनल एक्सीडेंट कवर बीमाधारक को वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं। इस विचार के पीछे एक दुर्घटना के बाद पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रभावित व्यक्ति को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।
क्या हैं इस बीमा के फायदे और फीचर्स
एक्सपर्ट के अनुसार, पॉलिसीधारक के लिए भुगतान कुल बीमा राशि और दुर्घटना के प्रभाव पर निर्भर करता है। इसलिए, मृत्यु या स्थायी विकलांगता से संबंधित मामले में पूरा भुगतान किया जाता है, जबकि आंशिक क्षति से संबंधित दुर्घटनाओं को विकलांगता की गंभीरता के आधार पर कवर किया जाता है।
इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति पर्सनल एक्सीडेंट बीमा लेता है तो इसके अन्य लाभ भ उठा सकता है। पॉलिसीधारक को पूरी सहायता प्रदान करने के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना कवर को ऐड-ऑन के साथ रजिस्टर्ड किया जा सकता है। व्यक्तिगत दुर्घटना कवर के लिए कुछ लोकप्रिय ऐड-ऑन में अस्पताल नकद लाभ, एम्बुलेंस व्यय कवर आदि भी शामिल किया जा सकता है। ये ऐड-ऑन व्यक्तिगत दुर्घटना कवर के साथ व्यापक सुरक्षा प्रदान करता है।