नोटबंदी के बाद लोगों को लगा था कि, मार्केट में से नकली नोट खत्म हो जाएंगे। लेकिन शातिर अपराधियों ने नए 500 रुपये के जाली नोट भी तैयार कर लिए जो कि, हुबहू 500 के असली नोट के जैसे लगते हैं। अगर आप भी अपने जेब में रखे 500 रुपये के नोट को लेकर कंफ्यूज हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यहां हम आपको 500 के नोट को परखने के कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं। जिसके बाद कम रोशनी में भी आप 500 के असली नोट का पहचान लेंगे।

500 का नोट है चलन में ज्यादा – सरकार ने जब से 2000 रुपये के नोट की छपाई बंद की है तभी से मार्केट में 500 के नोट का चलन तेजी से बढ़ गया है। आप एटीएम, बैंक या किसी से नगद पैसे लेते हैं तो ज्यादातर लोग 500 रुपये के नोट की गड्‌डी देते हैं। इन नोटों में कई बार एक-दो नोट नकली भी आ जाते है। जिन्हें बैंक में जमा करते समय पकड़ा जाता है और बैंक कर्मी ऐसे नोट को तुरंत जला देते हैं। अगर आप भी नकली नोट की वजह से अपना नुकसान होने से बचाना चाहते हैं तो आपको जरूर जनना चाहिए कि, असली और नकली नोट में क्या अंतर होता है।

सामने से असली 500 के नोट की पहचान

>> नोट को लाइट के सामने रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा।
>> आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा।
>> देवनागरी में 500 लिखा दिखेगा।
>> पुराने नोट की तुलना में महात्मा गांधी की तस्वीर का ओरिएंटेशन और पोजिशन थोड़ा अलग है।
>> नोट को हल्का से मोड़ने पर सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाता है।
>> पुराने नोट की तुलना में गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है।


>> यहां महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क है।
>> ऊपर में सबसे बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ बड़े होते जाते हैं।
>> यहां लिखे नंबर 500 का रंग बदलता है. इसका कलर हरा से नीला हो जाता है।
>> दाहिनी तरफ अशोक स्तम्भ है.दाहिनी तरफ सर्कल बॉक्स जिसमें 500 लिखा है।
>> दाहिनी और बाईं तरफ 5 ब्लीड लाइंस हैं जो खुरदरे हैं।

यह भी पढ़ें: डिजिटल पेमेंट के लिए अब नेट की जरूरत नहीं! RBI ने ऑफलाइन पेमेंट की दी मंजूरी, जानें- कैसे होगा भुगतान?

पीछे की तरफ
>> नोट की प्रिंटिंग का साल लिखा हुआ है।
>> स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो।
>> सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल।
>> भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की तस्वीर।
>> देवनागरी में 500 लिखा है।

द्विव्यांगों के लिए 500 के नोट की पहचान – महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तम्भ के प्रतीक, ब्लीड लाइन और पहचान चिन्ह खुरदरे से हैं।