Northern Railway Reschedules These Trains: उत्तर रेलवे ने कुछ बड़ी ट्रेनों के संचालन में जरूरी बदलाव किए हैं। उत्तर रेलवे ने मुरादाबाद और दिल्ली डिवीजन के बीच पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेन सर्विस प्रभावित हुई हैं। 1 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2024 के बीच कई ट्रेन सर्विसेज के रूट डायवर्ट किए गए हैं। जबकि कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल और रेगुलेट भी किया गया है। हम आपको बता रहे हैं उन ट्रेनों की पूरी लिस्ट जिन्हें भारतीय रेलवे (Indian Railway) द्वारा डायवर्ट, रीशेड्यूल और रेगुलेट किया गया है।
इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट
-ट्रेन संख्या 14304 हरिद्वार-दिल्ली जंक्शन ट्रेन को टपरी जंक्शन (सहारनपुर),शामली होते हुए दिल्ली शाहदरा जंक्शन पहुंचेगी। यह डायवर्जन 1 अक्टूबर 2024 को होगा।
-ट्रेन संख्या 14332 कालका-दिल्ली जंक्शन को 1 अक्टूबर 2024 को आने वाले रूट के जरिए ही डायवर्ट किया जाएगा।
इन ट्रेनों को किया गया रीशेड्यूल
-ट्रेन संख्या 15910 लालगढ़ जंक्शन (Train No. 15910 Lalgarh Junction) – डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 2, 9, 16 और 23 अक्टूबर, 2024 को 240 मिनट की देरी से चलेगी।
-ट्रेन संख्या 12038 दिल्ली जंक्शन-कोटद्वार एक्सप्रेस (Train No. 12038 Delhi Junction): कोटद्वार एक्सप्रेस ट्रेन भी 3, 10, 17 और 24 अक्टूबर, 2024 का समय बदल कर 240 मिनट किया गया है।
-ट्रेन संख्या 12037 कोटद्वार-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस (Train No. 12037 Kotdwar – Delhi Junction Express): कोटद्वार-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस भी 3,10, 17 और 24 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से 240 मिनट बाद रवाना होगी।
-ट्रेन संख्या 14315 बरेली जंक्शन- नई दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस (Train No. 14315 Bareilly Junction – New Delhi Junction Express): इस ट्रेन का समय 3,10, 17 और 24 अक्टूबर को बदला गया है। और अपने निर्धारित समय से यह ट्रेन 90 मिनट की देरी से चलेगी।
इन ट्रेनों का होगा रेगुलेशन
-गाड़ी संख्या 13257 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन को 2, 9, 16 और 23 अक्टूबर को 90 मिनट के लिए रास्ते में रेगुलेट किया जाएगा यानी डेस्टिनेशन स्टेशन से पहले किसी जगह रोका जाएगा।
-गाड़ी संख्या 12583 लखनऊ जंक्शन- आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 3, 10, 17 और 24 अक्टूबर 2024 को 60 मिनट के लिए रेगुलेट होगी।
-ट्रेन नंबर 14311 बरेली-भुज एक्सप्रेस 3, 17 और 24 अक्टूबर 2024 को 90 मिनट के लिए रास्त में रेगुलेट की जाएगी।
-ट्रेन संख्या 15059 लाल कुआं जंक्शन- आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को 3, 10, 17 और 24 अक्टूबर 2024 को 90 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा।