Nishikant Dubey Net Worth: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पिछले कुछ दिनों से लगातार विवादास्पद बयान दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट से लेकर नेहरू तक और पहलगाम हमले के बाद कलमा लिखकर सुर्खियों में छाए निशिकांत दुबे अब खुद विवादों में आ गए हैं। जी हां, पहलगाम हमले के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बीजेपी एमपी, कश्मीर के गुलमर्ग में एक हाई-प्रोफाइल फैमिली फंक्शन में देखे जा सकते हैं। खास बात है कि यह फंक्शन निशिकांत दुबे की 25वीं वेडिंग ऐनिवर्सी का है जिसमें कड़ी सुरक्षा के बीच बीजेपी के कई जाने-माने नेताओं ने हिस्सा लिया। पहलगाम में आतंकी हमले के बीच जम्मू-कश्मीर जैसी संवेदशनशील जगहों पर इस तरह के सेलिब्रेशन, VIP सेफ्टी प्रोटोकॉल को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके साथ ही निशिकांत दुबे की धन-दौलत, नेटवर्थ और पैसे को लेकर भी चर्चा होनी शुरू हो गई है। हम आपको बता रहे हैं BJP सांसद की नेट वर्थ, प्रॉपर्टीज और एसेट्स के बारे में विस्तार से…
निशिकांत दुबे नेट वर्थ: Nishikant Dubey Net Worth
निशिकांत दुबे झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद हैं। साल 2024 में लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले निशिकांत इससे पहले लगातार तीन बार इस सीट से विजय हासिल कर चुके हैं। उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास कुल 74 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है जबकि उन पर 8 करोड़ से ज्यादा की देनदारी है।
‘आजकल कलमा सीख रहा हूं,पता नहीं कब…’, पहलगाम हमले पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का पोस्ट
निशिकांत दुबे ने चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में अपनी इनकम की जानकारी दी थी। साल 2018-19 में उनकी इनकम 22 लाख से ज्यादा थी। जबकि 2019-20 में आय 9 लाख से ज्यादा थी। वहीं 2020-21 में उनकी आय मात्र 2 लाख रुपये ज्यादा दिखाई गई थी। जबकि 2021-22 में निशिकांत दुबे ने आईटीआर में अपनी आय 11 लाख रुपये से ज्यादा दिखाई थी। जबकि 2022-23 में 19 लाख से ज्यादा इनकम दिखाई थी।
निशिकांत दुबे पर कई BNS/IPC के तहत कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।
बात करें चल संपत्ति की तो निशिकांत दुबे के अलग-अलग बैंक अकाउंट में कुल 1 करोड़ 86 लाख रुपये से ज्यादा पैसा जमा है। वहीं बात करें बॉन्ड्स, डिबेंचर्स और शेयर्स की तो उन्होंने कई अलग-अलग कंपनियों में पैसा लगाया है। उनके पास HDFC Liquid, HDFC Mid Cap Oportunity, Nipon India LArge Cap G, SBI Contra G, Essar Shipping Share में पैसा लगाया हुआ है। उनकी पत्नी ने म्यूचुअल फंड में निवेश किया है। दोनों ने कुल 10 करोड़ से ज्यादा पैसा निवेश किया है।
बात करें LIC और अन्य इंश्योरेंस पॉलिसी की तो निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी के नाम पर ICICI, बजाज अलायंज, LIC की कई पॉलिसी हैं जिनकी वैल्यू 3 करोड़ 41 लाख रुपये से ज्यादा है।
निशिकांत दुबे की पत्नी ने 13 करोड़ से ज्यादा के पर्सनल लोन/एडवांस लोन दिए हैं। खास बात है कि करोड़ों होने के बावजूद उनके पास कोई कार नहीं है।
बात करें सोना-चांदी की तो निशिकांत दुबे के पास 350 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी है जिसकी वैल्यू 2024 मई तक 24 लाख से ज्यादा थी। वहीं उनकी पत्नी के पास 1.70 किलोग्राम गोल्ड है जिसकी वैल्यू 1 साल पहले 1 करोड़ से ज्यादा थी। जबकि 9.50 किलोग्राम चांदी थी जिसकी वैल्यू 7 लाख से ज्यादा थी।
बात करें अचल संपत्ति की तो निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी के पास कुल 1 करोड़ 42 लाख रुपये से ज्यादा की वैल्यू वाली कृषि योग्य भूमि है। वहीं गैर कृषि योग्य भूमि की वैल्यू 25 करोड़ से ज्यादा है। उनकी पत्नी के नाम पर गुरुग्राम में एक कॉमर्शियल बिल्डिंग भी है जिसकी वैल्यू 2 करोड़ रुपये है। बात करें रेजिडेंशियल बिल्डिंग की तो मुंबई, दिल्ली में उनकी पत्नी और खुद निशिकांत दुबे के नाम 7 मकान हैं जिनकी वैल्यू 10 करोड़ 93 लाख रुपये से ज्यादा है।