Nayab Singh Saini Net worth: नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद हरियाणा के नए सीएम के नाम पर मुहर लग गई है। आज यानी 12 मार्च 2024 को शाम 5 बजे नायब सिंह सीएम पद की शपथ लेंगे। बता दें कि चंडीगढ़ में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बैठक में बीजेपी के पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और तरुण चुग ने भी हिस्सा लिया। आपको बताते हैं हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी की संपत्ति और नेट वर्थ के बारे में। जानिए कितने अमीर हैं नए हरियाणा सीएम…
Nayab Singh Saini Property
mynetainfo के मुताबिक, लोकसभा 2019 के चुनाव में दाखिल हलफनामे में नायब सिंह सैनी ने अपनी संपत्ति कुल 3 करोड़ रुपये से ज्यादा दिखाई है। नायब सिंह ने 2017-18 में कुल 33 लाख से ज्यादा इनकम ITR में दिखाई थी। जबकि 2016-15 में यह 19 लाख से ज्यादा थी। उनके पास कुल 4 लाख रुपये से ज्यादा कैश रकम है। जबकि बैंकों में 24 लाख रुपये से ज्यादा जमा हैं।
जानिए कितने पढ़े लिखे हैं हरियाणा के नए CM नायब सिंह सैनी
नए सीएम के पास 5 लाख रुपये से ज्यादा के NSS और पोस्टल सेविंग्स स्कीम आदि हैं। इनके पास कुल 3 लाख रुपये से ज्यादा की LIC पॉलिसी भी है। नायब सिंह सैनी के पास 12 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत वाली 2014 इनोवा मॉडल और 2004 क्वालिस मॉडल कार है। इसके अलावा उनके पास 5 लाख से ज्यादा कीमत के 30 ग्राम सोने की जूलरी भी है। उनके पास 1 किलो चांदी भी है।
जानिए कितने अमीर हैं हरियाणा के नए CM नायब सिंह सैनी, इनोवा और क्वालिस जैसी गाड़ियों के हैं शौकीन
नायब सिंह के पास 55 लाख रुपये से ज्यादा की कृषि योग्य भूमि है। बात करें रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की तो उनके पास करीब ढाई करोड़ रुपये के दो घर भी हैं। उनके मुताबिक दिए गए एफिडेविट के मुताबिक, कुल संपत्ति 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
बात करें पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर की तो उनके पास कुल 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। यानी नए हरियाणा सीएम नायब सिंह पूर्व सीएम से ज्यादा अमीर हैं। मनोहर लाल खट्टर की कुल संपत्ति के बारे में यहां जानें…