Amabani Family Grandchildren: अंबानी परिवार का नाम देश के सबसे प्रभावी परिवारों में शामिल है। अंबानी परिवार के सदस्यों का नाम हमेशा से मीडिया में बना रहता है। बात चाहें उनके बिजनेस वेंचर की हो या फिर बेशुमार दौलत की, अंबानी फैमिली हमेशा खबरों में बनी रहती है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के तीन बच्चे- ईशा, अनंत और आकाश अंबानी हैं। धीरे-धीरे मुकेश अंबानी, इन तीनों को फैमिली बिजनेस की जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। आकाश और ईशा अंबानी के दो जुड़वां बच्चे हैं। वहीं आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी एक बेटे और बेटी के माता-पिता हैं। जबकि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई हो चुकी है और जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे।

आपको बताते हैं अंबानी परिवार की अगली पीढ़ी के बारे में। मिलिए कौन है देश के सबसे अमीर खानदान के भविष्य से…

आदिया और कृष्णा (Aadiya, Krishna)

आदिया और कृष्णा, अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल के जुड़वां बच्चे हैं। इनका जन्म 19 नवंबर 2022 को हुआ था। ईशा अंबानी ने इसी दिन बेटे कृष्णा और बेटी आदिया को जन्म दिया। और मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने ईशा की बेटी के तौर पर पहली पोती का स्वागत किया।

मुकेश और नीता अंबानी अपने पोते-पोतियों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फिर बात चाहें उन्हें महंगे तोहफे देने की हो। हाल ही में आई एक खबर में पता चला था कि अंबानी परिवार ने कृष्णा और आदिया को महंगा और आलीशान कस्टमाइज्ड वार्डरोब गिफ्ट किया। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 5 फुट ऊंची यलो कैबिनेट को खूबसूरत वॉलपेपर्स, प्रिन्टेड हॉट-एयर बलून और न्यू बॉर्न बेबी से जुड़ी दूसरी चीजों से डेकोरेट किया गया है। अलमारी के दरवाजों पर बच्चों के नाम एन्ग्रेव किए गए हैं।

ईशा अंबनी की बेटी आदिया शक्ति पीरामल को एक बेहद महंगा तोहफा भी मिला जिसे 108 गोल्ड बेल से पर्सनलाइज्ड किया गया था। आदिया का नाम महंगी बास्केट के रेड-पेंट किए गए स्ट्रक्चर पर एन्ग्रेव किया गया था। इस गिफ्ट में 9 स्टेज दिखाई गई हैं जिनका संबंध देवी शक्ति के नौ नामों से है और इसका मतलब गोल्ड स्क्रिप्ट में लिखा गया है। हिंदू वेदों में 108 मंत्रों के प्रतीक के तौर पर 108 गोल्ड बेल को एड किया गया था।

Business Today एक लिस्टिकल के मुताबिक, मुकेश और नीता अंबानी ने करुणा सिंधु और एंटीलिया में दो नर्सरी भी सेटअप की हैं। और इन नर्सरी का फर्नीचर Loro Piana, Hermès और Dior द्वारा प्रोवाइड कराया जाएगा।

पृथ्वी अंबानी और वेदा अंबानी (Prithvi Ambani, Veda Ambani)

2020 में अंबानी परिवार ने अपनी नई पीढ़ी के पहले बच्चे का स्वागत किया। पृथ्वी आकाश अंबानी के जन्म के साथ मुकेश और नीता अंबानी पहली बार दादा-दादी बने। अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता ने 31 मई 2023 को अपने दूसरी संतान का स्वागत किया।

अप्रैल 2023 में NMACC (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) के उद्घाटन के मौके पर श्लोका मेहता ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की जानकारी दी।

दूसरी संतान के बारे में आधिकारिक बयान जारी करते हुए कपल ने कहा था, ‘भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई व कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद के साथ पृथ्वी अपनी छोटी बहन के जन्म की घोषणा करके बहुत खुश है।’

Source