मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज घरेलू फैशन ब्रांड पोर्टिको में मैज्योरिटी स्टेक खरीद सकती है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में इस डील के बारे में दो लोगों ने पुष्टी की है। पोर्टिको क्रिएटिव ग्रुप के स्वामित्व वाला एक तेजी से उभरता हुआ ब्रांड है जो ऑफलाइन स्टोर के साथ-साथ ऑनलाइन स्टोर का संचालन करता है। कंपनी बेड और बाथ प्रोडक्ट्स का निर्माण और सेल करती है।
रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस ने कंपनी के मैज्योरिटी स्टेक हासिल करने के लिए संपर्क किया था। डील करीब फाइनल हो चुकी है। पोर्टिको का नाम आलोक इंडस्ट्रीज के साथ भी जोड़ा जा सकता है। पिछले साल फरवरी में, रिलायंस ने कहा था कि वह दिवालिया कपड़ा निर्माता के लिए जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ संयुक्त रूप से बोली लगाने के बाद, 250 करोड़ रुपए में आलोक इंडस्ट्रीज में 37.7 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
पोर्टिको की वेबसाइट के अनुसार यह होम फैशन सेगमेंट में सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक है। बाजार में अपेक्षाकृत देर से प्रवेश करने के बावजूद, पोर्टिको इंडिया वर्तमान में देश में नंबर 2 खिलाड़ी के रूप में स्थान पर है। पोर्टिको का न्यूयॉर्क में भी संचालन है, लेकिन वह इकाई सौदे का हिस्सा नहीं है। बातचीत ऐसे समय में हुई है जब रिलायंस डिजिटल और रिटेल सेगमेंट में खरीदारी की होड़ में है, जो एक ऑनलाइन-ऑफलाइन इकोसिस्टम बनाने की कोशिश कर रहा है जो उपभोक्ता की सभी प्रमुख जरूरतों को पूरा करता है।
आपको बता दें कि रिलायंस अपने रिटेल कारोबार के साथ-साथ ग्रीन एनर्जी के प्रोजेक्ट पर भी फोकस किए हुए हैं। जिसके तहत कंपनी ने नॉवे की एक सॉलर कंपनी आरईसी को खरीदने का प्रयास कर रही है। इस प्रोजेक्ट में रिलायंस करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस सेक्टर में रिलांयस का सीधा मुकाबला अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन से होगा।