भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं भारत में अरबपतियों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। फोर्ब्स मैगजीन ने भारत के टॉप 10 अमीरों की सूची जारी की है। मैगजीन के अनुसार भारत में इस समय 205 अरबपति हैं। भारत से आगे अमेरिका और चीन है। अहम बात यह है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार इस लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। उनकी संपत्ति 116 बिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपये में करीब 9.5 लाख करोड़ रुपये होती है। मुकेश अंबानी भारत ही नहीं एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
लिस्ट में जुड़ा नया नाम
फोर्ब्स की भारत के टॉप 10 अमीरों की सूची में एक नया नाम भी जुड़ा है। डीएलएफ ग्रुप के चेयरमैन कुशल पाल सिंह का नाम फोर्ब्स की सूची में दसवें नंबर पर है। कुशल पाल सिंह की संपत्ति 18.1 बिलियन डॉलर बताई गई है।
बैंक एफडी या पोस्ट ऑफिस स्कीम्स? कहां मिल रहा है ज्यादा ब्याज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
देखें देश के Top 10 अमीरों की लिस्ट
- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पहले नंबर हैं और उनकी संपत्ति 116 बिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपये में करीब 9.5 लाख करोड़ रुपये होती है। मुकेश अंबानी भारत ही नहीं एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वर्ल्ड में अंबानी की रैंक 15वीं है।
- फोर्ब्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर गौतम अडानी का नाम है। गौतम अडानी, अडानी ग्रुप के चेयरमैन हैं। उनकी संपत्ति 67 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वर्ल्ड में अडानी की रैंक 24वीं है।
- सूची में तीसरे नंबर पर HCL एंटरप्राइज के शिव नाडर का नाम शामिल है। उनकी संपत्ति 38 बिलियन डॉलर आंकी गई है। शिव नाडर की वर्ल्ड रैंक 48वीं है।
- सूची में चौथे नंबर पर ओपी जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल और उनका परिवार है। इनकी संपत्ति 37.3 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वहीं वर्ल्ड रैंक 49वीं है।
- सन फार्मास्यूटिकल इंडस्टरीज के दिलीप संघवी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं और उनकी वर्ल्ड रैंक 77वीं है। दिलीप संघवी की संपत्ति 26.4 बिलियन डॉलर आंकी गई है।
- सूची में छठे नंबर पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला हैं। उनकी संपत्ति 25.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। साइरस पूनावाला विश्व में 81वें स्थान पर हैं।
- सूची में सातवें नंबर पर बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला का नाम है। इनकी संपत्ति 22.2 बिलियन डॉलर आंकी गई है और विश्व में इनकी रैंक 95वीं हैं।
- इस लिस्ट में आठवें नंबर पर मित्तल ग्रुप के लक्ष्मी मित्तल हैं। इनकी संपत्ति 18.7 बिलियन डॉलर आंकी गई है। मित्तल वर्ल्ड रैंक में 116वें नंबर पर हैं।
- सूची में 9वें नंबर पर डी-मार्ट के फाउंडर राधा कृष्ण दमानी हैं और उनकी संपत्ति 18.3 बिलियन डॉलर आंकी गई है। दमानी विश्व में 122वें नंबर पर हैं।
- इस लिस्ट में दसवें नंबर पर कुशल पाल सिंह हैं जो डीएलएफ ग्रुप के चेयरमैन हैं। उनकी संपत्ति 18.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है और विश्व में 124वें स्थान पर हैं।