मारुति ने अपनी लोकप्रिय कारों में से एक रही Omni का प्रोडशक्न बंद कर दिया है। मारुति की इस कार ने कंपनी को भारतीय कार बाजार में एक अलग पहचान दिलाई। कंपनी ने 1984 में पहली बार Omni को बाजार में उतारा था।
वैन के नाम से मशहूर इस कार ने अपने 35 साल के सफर ने भारतीय कार बाजार के साथ ही लोगों के बीच काफी पसंद की गई। मारुति की एमपीवी के यात्री वाहन के साथ ही माल ढोने में भी व्यापक रूप से प्रयोग में लाया जाता रहा है।
कंपनी ने अब इस कार को अपडेट नहीं करने का फैसला लेने का बाद इसका प्रोडक्शन बंद करने का फैसला लिया है। 1984 में भारतीय बाजार में एंट्री करने के बाद 1988 में Omni का नाम मिला। साल 1998 में इसका पहले फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया गया। इसमें इसकी हेडलाइट को चौड़े शेप में दिया गया था।
2005 में इसका दूसरा फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया गया था। इस वर्जन में डैशबोर्ड में बदलाव किया गया था। समय के साथ यह कार कई फीचर्स में पिछड़ती चली गई। Omni में 796cc, तीन सिलेंडर इंजन था। इसमें फोर स्पीड ट्रांसमिशन के साथ रियर व्हील में पावर थी। Omni में 0.8 लीटर का वहीं इंजन लगा था जो कंपनी के दूसरी कार मारुति सुजुकी 800 में था। यह इंजन 35 बीएचपी के साथ 59 एनएम टॉर्क जेनरेट करता था।
नए सुरक्षा मानकों को अनिवार्य किए जाने के बाद इसका प्रोडक्शन बंद करने के अलावा कंपनी के पास अन्य दूसरा विकल्प नहीं था। नए सुरक्षा मानकों में सभी कारों में ड्राइवर के लिए एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्मट, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम अनिवार्य कर दिया गया है।
इस तरह पुराने जमाने की कारें चलन से बाहर हो जाएंगी। इसके पीछे कारण है कि इन वाहनों को नए सुरक्षा मानकों के हिसाब से अपग्रेड करने पर अधिक निवेश करने की आवश्यकता होगी। Omni की शुरुआती कीमत 2.85 लाख रुपये थी।
इससे पहले मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन ने कारएंडबाइक से बातचीत में कहा, ‘कंपनी के कुछ ऐसे मॉडल हैं जो आगामी सुरक्षा नियमों को पूरा नहीं कर सकते हैं और हमने उन्हें बंद करने का फैसला लिया है। मारुति Omni उनमें से एक है। मारुति 800 हमारे लिए एक बहुत महत्वपूर्ण मॉडल था लेकिन हमें उसे बंद करना पड़ा। इसी तरह हम Omni को बंद कर देंगे।’