ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक महिंद्रा मोजो को लॉन्च किया है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम दिल्ली 1,58,000 लाख रुपए है।
महिंद्रा ने इसे दिल्ली के साथ ही मुंबई और पुणे में भी लॉन्च किया है। महिंद्रा मोजो तीन रंगों, ग्लेशियर सफेद, चारकोल ब्लैक और वैल्कॉनो रेड रंग में उपलब्ध होगी।
फीचर्स:
- यह बाइक 295 सीसी लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ 27bhp पावर और 30Nm अधिकतम टॉर्क जेनरेट करती है।
- इसके इंजन 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ है।
- इसमें 320mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और 240mm रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
- कंपनी ने इसमें 21 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक को जगह दी है और इसका कुल वजन 166 किग्रा बताया गया है।