Adani Group Share Price: शुक्रवार को अडाणी समूह के शेयर्स में बड़ी गिरावट देखी गई। शेयर्स के दाम में हुई गिरावट की वजह से अडाणी ग्रुप को एक दिन में 3.37 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। अडाणी ग्रुप के शेयर्स में हुई गिरावट की वजह से LIC को भी नुकसान हुआ है।
LIC के पास अडाणी समूह की पांच कंपनियों में शेयर्स हैं। इन कंपनियों के शेयर के दाम गिरने की वजह से LIC को 16,627 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
शुक्रवार को अडाणी ग्रुप के शेयरों में हुई गिरावट की वजह से LIC की होल्डिंग का मूल्य कम हो गया। मंगलवार को एलाईसी की होल्डिंग 72,193 करोड़ रुपये से कम होकर 55,565 करोड़ हो गई। यह दो दिनों में 22 फीसदी की गिरावट है।
इतना ही नहीं, शुक्रवार को LIC के शेयर प्राइज पर भी प्रेशर देखा गया। यह एक दिन में 3.5 फीसदी गिर गया जबकि बात अगर पिछले दो दिनों की करें तो यह गिरावट 5.3 फीसदी की है।
अडाणी के शेयर्स में हुई कितनी गिरावट
- अडाणी टोटल गैस (Adani Total Gas)- एलआईसी की 5.96 फीसदी हिस्सेदारी- यह शेयर शुक्रवार को 20 फीसदी गिर गया।
- अडाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises)- एलआईसी की हिस्सेदारी 4.23 फीसदी है- इस शेयर के दाम में 18.5 फीसदी की गिरावट देखी गई।
- अडाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission)- एलआईसी की हिस्सेदारी 3.65 फीसदी है- इस शेयर के दाम में 19.99 फीसदी की गिरावट देखी गई।
- अडाणी पोर्ट्स (Adani Ports)- एलआईसी की हिस्सेदारी 9.1 फीसदी है- इस शेयर के दाम में 20 फीसदी की गिरावट देखी गई।
- अडाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy)- एलआईसी की हिस्सेदारी 1.28 फीसदी है- अडाणी का यह शेयर 20 फीसदी गिरा।