Ladli Behna Yojana 32th Installment: मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। लाड़ली बहना योजना की पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जल्द ही इस योजना की अगली किस्त जमा होने वाली है। प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत 32वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह राशि लाभार्थियों के खाते में सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
कब आएंगे लाड़ली बहना योजना के 32वीं किस्त के 1500 रुपये?
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 16 जनवरी (शुक्रवार) को नर्मदापुरम जिले के माखननगर दौरे पर आएंगे। पहले सीएम 15 जनवरी को आने वाले थे। लेकिन अब दौरा कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। सीएम 16 जनवरी दोपहर 1 बजे तक माखननगर हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। वे लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे।
क्या है लाड़ली बहना योजना?
मध्य प्रदेश की पिछली शिवराज सरकार ने वर्ष 2023 में लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत हर महीने बहनों को 1000 रुपये दिया जाता था, बाद में इस राशि को बढ़ाकर 1250 फिर अब 1500 रुपये दिया गया है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका: सिर्फ 10 लाख में मिलेगा सपनों का फ्लैट
कब से लाडली बहनो को हर महीने मिलेंगे 3000?
लाडली बहना योजना सेअभी 1.29 करोड़ से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इसका मतलब हैइतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को 32वीं किस्त का फायदा मिलेगा। सरकार के अनुसार, आने वाले वर्षों में इस राशि को और बढ़ाया जाएगा और 2028 तक इस राशि को 3000 रुपये महीना करने का लक्ष्य है।
किन महिलाओं को मिलता है योजना का फायदा?
- – मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी
- – इस योजना का फायदा लेने के लिए महिला को विवाहित होनी चाहिए।
- – इसमें विधवा, तलाकशुदा और छोड़ी गई महिलाएं भी शामिल हैं।
- – महिला की उम्र 21 वर्ष से ज्यादा और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
किन महिलाओं को नहीं मिलता है योजना का फायदा?
- – महिलाओं के परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स देता हैं या वे खुद इनकम टैक्स देती है।
- – महिला या उनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है।
