MP CM Ladli Behna Yojana, Ladli Behna Yojana 28 vi Kist Kab Aayegi: लाड़ली बहनों के लिए गुड न्यूज है। सितंबर के इस महीने में लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त के 1250 रुपए आने वाले हैं। मध्य प्रदेश की सबसे महत्वकांक्षी और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी होने की डेट का ऐलान हो गया है, ये राशि DBT के माध्यम से लाड़ली बहनों के खातें में भेजी जाएंगी, आइए जानते हैं…
इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त
सीएम यादव 13 सितंबर को पेटलावद में मुख्यमंत्री लाडली बहना कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों के खाते में योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे।
Meme Coin क्या है और कौन से हैं 5 पॉपुलर कॉइन? आसान भाषा में जानें सबकुछ
लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने 1,500 रुपये कब से मिलेंगे?
पहले ही सीएम मोहन यादव ऐलान कर चुके हैं कि लाडली बहनों को मिलने वाली राशि को हर महीने बढ़ाया जाएगा। 2028 तक लाभार्थियों के खाते में 3000 रुपये आने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने हाल ही में कहा था कि लाड़ली बहनों के खाते में अक्टूबर से हर महीने 1500 रुपये आने शुरू हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बारे में
पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Scheme) शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था। जून 2023 को इस योजना की पहली किस्त जारी की गई थी।
सरकार ने 2023 रक्षाबंधन में इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। तभी से अभी तक लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए महीना मिल रहे हैं। सरकार ने अब इस योजना की राशि को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
ITR Refund 2025: रिटर्न फाइल कर चुके हैं? अब रिफंड का इंतजार, जानें कितना लग सकता है समय
किन्हें मिलेगा लाड़ली बहना योजना का फायदा?
– 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी प्रदेश की समस्त विवाहित महिलाएं लाड़ली बहना योजना में 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।
किन्हें नहीं मिलेगा लाड़ली बहना योजना का फायदा?
– महिलांए या उनके परिवार के कोई सदस्य इनकम टैक्स देते है।
– अगर ज्वाइंट फैमिली है और 5 एकड़ से अधिक भूमि है।