Train To Kashmir: जम्मू-कश्मीर के लिए आज का दिन काफी खास होने वाला है। आज यानी 6 जून (शुक्रवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटरा से संगलदान तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह 63 किमी का रेल रूट है, जिस पर दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे ब्रिज और भारत का पहला केबल अंजी ब्रिज भी शामिल है। पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाने के अगले ही दिन यानी 7 जून 2025 से इस रूट पर आम लोगों के लिए ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी। हम आपको कटरा-श्रीनगर वंदे भारत का किराया लेकर टिकट बुकिंग तक सारी जानकारी देने वाले हैं, आइए जानते हैं…

Live Updates
14:13 (IST) 6 Jun 2025
कितने समय में हो जाएगा सफर पूरा?

कटरा से श्रीनगर तक का सफर अब सिर्फ 3 घंटे 5 मिनट में पूरा हो जाएगा।

13:59 (IST) 6 Jun 2025
पीएम मोदी ने कश्मीर तक रेल लिंक को भारत की एकता का प्रतीक बताया

उन्होंने कहा, "आज का कार्यक्रम भारत की एकता और दृढ़ इच्छाशक्ति का एक बड़ा उत्सव है।" उन्होंने कहा कि माता वैष्णोदेवी के आशीर्वाद से कश्मीर अब रेलवे नेटवर्क के माध्यम से शेष भारत से जुड़ गया है।

भारत की एकता के प्रतीक के रूप में अक्सर इस्तेमाल किए जाने वाले "कश्मीर से कन्याकुमारी" वाक्य का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह अब केवल एक नारा नहीं है, बल्कि जमीनी हकीकत है।

13:54 (IST) 6 Jun 2025
जम्मू-कश्मीर की कई पीढ़ियां रेल संपर्क का इंतजार कर रही थीं, आज सपना साकार हुआ - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षेत्र को रेल से जोड़ने में दशकों से हो रही देरी पर फोकस करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में कई पीढ़ियां रेलवे संपर्क के इंतजार में गुजर गईं। उन्होंने कहा कि नई कटरा-श्रीनगर वंदे भारत सेवा के साथ, क्षेत्र में यात्रा और विकास का सपना आखिरकार साकार हो गया है।

13:46 (IST) 6 Jun 2025
पीएम मोदी ने कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक के कई विकास प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया।

13:39 (IST) 6 Jun 2025
पीएम मोदी ने जारी किए सिक्के और टिकट

पीएम मोदी ने चेनाब और अंजी पुल का उद्घाटन करने के बाद स्मारक सिक्के और टिकट जारी किए।

13:30 (IST) 6 Jun 2025
कल से आम लोगों के लिए शुरू होगी कटरा से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन

PM मोदी ने कटरा से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है। कल से यह ट्रेन आम लोगों के लिए होगी।

13:21 (IST) 6 Jun 2025
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत का किराया

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत के किराए की बात करें तो चेयर कार के लिए टिकट 715 रुपये और एक्जीक्यूटिव कैटेगिरी के लिए 1,320 रुपये है।

13:02 (IST) 6 Jun 2025

पीएम मोदी ने दिखाई कटरा से श्रीनगर वंदे भारत को हरी झंडी

12:46 (IST) 6 Jun 2025
Train To Kashmir: कितनी तेज दौड़ सकती है यह हाई-स्पीड ट्रेन

यह ट्रेन 180 किमी/घंटा तक की रफ्तार से दौड़ सकती है।

12:37 (IST) 6 Jun 2025
कटरा से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

12:29 (IST) 6 Jun 2025
दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेल पुल का उद्घाटन किया जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल है।

12:27 (IST) 6 Jun 2025
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत: सप्ताह में कितने दिन होगा संचालन?

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) चलेगी।

12:25 (IST) 6 Jun 2025
कटरा से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन : कब से शुरू होगा संचालन?

कटरा से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का संचालन 7 जून 2025 से शुरू होगा।

12:19 (IST) 6 Jun 2025
पीएम मोदी ने किया आर्च ब्रिज का उद्घाटन

पीएम मोदी ने चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया।

12:08 (IST) 6 Jun 2025
वंदे भारत हर दिन लगाएगी 4 चक्कर

नॉर्दर्न रेलवे के अनुसार, दो वंदे भारत ट्रेनें इस नेटवर्क पर रोजाना 4 चक्कर लगाएंगी।

12:00 (IST) 6 Jun 2025
कितने समय में हो जाएगा सफर पूरा?

अब कटरा से श्रीनगर तक का सफर केवल 3 घंटे 5 मिनट में पूरा हो जाएगा। इससे समय की काफी ज्यादा बचत हो जाएगी। अभी भी सड़क से जाने में 6 से 8 घंटे का समय लगता हैं।

11:58 (IST) 6 Jun 2025
दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को यहां चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का उद्घाटन करने वाले हैं। उधमपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री चिनाब नदी पर बने पुल का उद्घाटन करने के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हुए। प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चिनाब पुल का उद्घाटन करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी भारत के पहले ‘केबल-स्टेड’ अंजी पुल का भी उद्घाटन करेंगे और 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (यूएसबीआरएल) के पूरा होने के उपलक्ष्य में वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

11:50 (IST) 6 Jun 2025
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत: कहां हैं स्टॉपेज?

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का फिलहाल स्टॉपेज बनिहाल में निर्धारित है, बाद में इसमें स्टॉपेज जोड़े जाने की उम्मीद है।

11:47 (IST) 6 Jun 2025
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत: कितना होगा किराया?

यात्रियों को चेयर कार टिकट के लिए 715 रुपये और एक्जीक्यूटिव कैटेगिरी के लिए 1,320 रुपये देना होगा।