वित्त मंत्री अरुण जेटली की निजी संपत्ति 2015-16 में 8.9 प्रतिशत कम हुई है। इस बारे में अरुण जेटली ने खुद डाटा पोस्ट करके जानकारी दी। उनके दिखाए गए डाटा के मुताबिक, फिलहाल उनपर चल-अचल संपत्ति मिलाकर कुल 60.99 करोड़ रुपए की संपत्ति है जो 2014-15 में 67.01 करोड़ रुपए की थी। अरुण जेटली पीएम मोदी की कैबिनेट में सबसे अमीर मंत्रियों में से एक हैं। मोदी सरकार के वह इकलौते मंत्री हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में लोगों को बताया है।
वित्त मंत्री की जायदाद में 6 घर शामिल हैं। उनके ये घर दिल्ली, गुड़गांव, अमृतसर और गांधीनगर में हैं। इसके अलावा उनके पास कई प्लॉट भी हैं। उनके पास चार गाड़ियां है। इसमें दो Mercedes, एक Honda Accord और एक Toyota Fortuner है। इन सब की कुल कीमत 1.93 करोड़ है। उनपर पहले 86 लाख रुपए की BMW भी थी। जिसे उन्होंने बेच दिया है।
Read Also: EMERGENCY: अरुण जेटली ने ‘संवैधानिक तानाशाही’ के नाम से लिखा फेसबुक पोस्ट, कांग्रेस से पूछे कई सवाल
वहीं 2015 में पीएम मोदी ने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी थी। तब उनकी संपत्ति में 15 लाख रुपए का इजाफा हुआ था। पहले उनके पास 1.26 लाख रुपए की संपत्ति थी जो 2014-15 में बढ़कर 1.41 लाख रुपए हो गई। इसमें गांधीनगर में बना उनका घर भी शामिल है। उस घर की कीमत 1 करोड़ रुपए है।

