Manohar Lal Khattar Net worth: मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। लेकिन मंगलवार (12 मार्च 2023) को हरियाणा में बड़े उलटफेर की खबर सामने आई। खबरों के मुताबिक, सीएम खट्टर अपनी पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनावों में सीट शेयरिंग पर NDA गठबंधन में सहमति नहीं बनने के चलते BJP-JJP गठबंधन टूट सकता है। क्या आपको पता है कि लगातार दो बाहर हरियाणा में सीएम की कुर्सी संभालने वाले मनोहर लाल खट्टर कितने अमीर हैं।
हरियाणा में सत्ता संभालने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में कई बड़ी घोषणाएं की है। इसके साथ ही वह कई बार अपने विवादित बयानों के चलते भी सुर्खियों में छाए आज हम आपको बताएंगे कि हरियाणा की राजनीति में भूचाल लाने का दम रखने वाले मनोहर लाल खट्टर के पास कितनी संपत्ति है। चलिए आपको बताते हैं इस बारे में सबकुछ…
कितने अमीर हैं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की (ADR) 2023 में आई एक रिपोर्ट में सभी राज्यों की मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का खुलासा किया गया था। इनमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल रहे। खट्टर के पास फिलहाल 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
डॉक्टर बनना चाहते थे मनोहर लाल खट्टर
आपको बता दें कि मनोहर लाल खट्टर का परिवार 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय हरियाणा के रोहतक में आकर बस गया था। उन्होंने पंडित नेकी राम शर्मा सरकारी कॉलेज रोहतक से पढ़ाई की। उसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। उनका सपना डॉक्टर बनने का था और उन्होंने तीन बार प्री-मेडिकल टेस्ट भी दिया लेकिन पास नहीं कर सके। 24 साल की उम्र में वह RSS से जुड़ गए और आजीवन शादी ना करने का फैसला किया। उनके परिवार ने इस फैसला का विरोध भी किया लेकिन अपने फैसले पर टिके रहे।
Mynetainfo के मुताबिक, मनोहर लाल खट्टर के पास 1 करोड़ 27 लाख रुपये से ज्यादा के कुल एसेट्स हैं। उन्होंने हरियाणा में हुए 2019 के चुनाव दाखिल हलफनामे में यह जानकारी दी। उनके पास 1 लाख रुपये से ज्यादा कैश और करीब ढाई रुपये बैंक में जमा हैं। हरियाणा सीएम पर 5 लाख रुपये से ज्यादा का पर्सनल लोन भी है।
अचल संपत्ति की बात करें तो उनके पास 50 लाख रुपये से ज्यादा की कृषि योग्य भूमि है। इसके अलावा उनके पास 3 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत वाला एक घर भी है।