Gomti Nagar-Saharanpur Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोमती नगर-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लगभग 1 महीने बाद भारतीय रेलवे आज यानी मंगलवार, 9 दिसंबर से उत्तर प्रदेश की 15वीं वंदे भारत एक्सप्रेस का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने के लिए तैयार है। नई ट्रेन सर्विस गोमती नगर को सहारनपुर से जोड़ेगी और इसे नॉर्दर्न रेलवे (NR) जोन ऑपरेट और मेंटेन करेगा। यहां जानें रूट, टाइम, किराया समेत सारी डिटेल…
गोमती नगर-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन: ट्रेन नंबर, रूट, दूरी, ट्रैवल टाइम (Gomti Nagar-Saharanpur Vande Bharat train: Train number, route, distance, travel time)
गोमती नगर-सहारनपुर-गोमती नगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 26504/26503 के तौर पर चलेगी। यह ट्रेन 08:40 घंटे में 535 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यहां ट्रेन मुरादाबाद होकर चलेगी।
गोमती नगर-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में कितने दिन चलेगी? (Gomti Nagar-Saharanpur Vande Bharat train Frequency)
गोमती नगर-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26504) सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। वहीं, सहारनपुर-गोमती नगर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26503) भी मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन में आठ कोच (7 एयर-कंडीशन्ड चेयर कार कोच और 1 एग्जीक्यूटिव एयर-कंडीशन्ड चेयर कार कोच) होंगे।
गोमती नगर-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन स्टॉपेज (Gomti Nagar-Saharanpur Vande Bharat train stoppage)
गोमती नगर और सहारनपुर के बीच अपनी यात्रा के दौरान (ट्रेन नंबर 26504/26503) आठ स्टेशनों (डालीगंज, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद और रुड़की) पर रुकेगी।
गोमती नगर-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का समय (Gomti Nagar-Saharanpur Vande Bharat Express timings)
गोमती नगर-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (26504) गोमती नगर से दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर निकलेगी और रात 11 बजकर 50 मिनट पर सहारनपुर पहुंचेगी।
वापसी में, सहारनपुर-गोमती नगर वंदे भारत (ट्रेन नंबर 26503) सहारनपुर से 05:05 बजे निकलेगी और 14:05 बजे गोमती नगर पहुंचेगी।
गोमती नगर-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन टिकट की कीमत (Gomti Nagar-Saharanpur Vande Bharat train ticket price)
गोमती नगर और सहारनपुर के बीच एसी चेयर कार में यात्रा करने का टिकट प्राइस 1460 रुपये है। एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए यह 2685 रुपये तक आता है।
