Gold and Silver Price Today (Nov 10, 2023): देशभर में आज (9 नवंबर 2023) धनतेरस की धूम है। धनतेरस (Dhanteras) के मौके पर लोग देशभर में सोने और चांदी की जमकर खरीदारी करते हैं। इस बार सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट देखी गई है। Gold-Silver के दाम में अभी कमी आई है। अगर आप भी धनतेरस के इस शुभ मौके पर सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो अच्छा मौका हो सकता है। हम आपको बता रहे हैं कि आज आपके शहर में सोने के भाव के बारे में। साथ ही बताएंगे पिछले दो साल के दौरान धनतेरस पर सोने का भाव क्या रहा था।

ग्लोबल मार्केट में शुक्रवार (10 नवंबर 2023) को सोने की कीमतें फ्लैट रहीं। भारत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 61,990 रुपये है।

तनिष्क और मालाबार में क्या है भाव?

बात करें तनिष्क में 22 कैरेट के 1 ग्राम सोने के भाव की तो यह 5,775 रुपये है। वहीं 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का मूल्य 57,750 रुपये है। वहीं 24 कैरेट के 1 ग्राम सोने का भाव 6300 रुपये है। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का मूल्य 6,364 रुपये है।

वहीं मालाबार गोल्ड के 22 कैरेट के 1 ग्राम सोने का भाव 5600 रुपये है। वहीं 18 कैरेट के 1 ग्राम सोने का दाम 4,582 रुपये है।

पिछले सालों के दौरान धनतेरस पर क्या रहा सोने का भाव?

बात करें पिछले साल की तो 23 अक्टूबर 2022 को धनतेरस और दिवाली के आसपास सोने का भाव 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

वहीं 2021 में 2 नवंबर को धनतेरस के मौके पर सोने का भाव करीब 47,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।

जबकि 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद 13 नवंबर को मनाए गए दीपावली के इस त्योहार के समय सोना 51,000 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया था।

2019 की बात करें 25 अक्टूबर को मनाए गए सोने का भाव 38,200 रुपये के करीब था। जो 2018 की तुलना में करीब 6000 रुपये बढ़ गया था।

वहीं 2018 में 5 नवंबर को पड़े धनरतेरस के त्योहार के समय सोने का भाव 32,600 रुपये प्रति ग्राम रहा था।

ऑलटाइम हाई रेट से नीचे चल रही चांदी

भारत में चांदी अपने ऑलटाइम हाई से नीचे है। बता दें कि चांदी 4 मई 2023 को 76,464 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई थी। आज यानी धनतेरस के मौके पर नई दिल्ली में चांदी के रेट 73,200 रुपये प्रति किलो हैं। वहीं ग्लोबल मार्केट में 0.17 डॉलर की मजबूती के साथ यह फिलहाल 22.72 डॉलर प्रति औंस पर है।