Sona Chandi Ke Bhav: सर्राफा बाजार में मंगलवार को तेज गिरावट के बाद 3 अगस्‍त, बुधवार को सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखी गई है। 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 51,250 रुपए है। वहीं एमसीएक्स पर कल से इसमें 0.03 फीसदी की गिरावट देखी गई है। हालांकि, ज्यादातर शहरों में कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है।

अपडेट हुई नई कीमत के अनुसार बैंगलोर में शुद्ध सोने के लिए सोने की दर 50,930 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो कि कल से 370 रुपए की बढ़ोतरी है। जबकि स्टैंडर्ड गोल्ड के लिए कीमत 48,500 रुपए प्रति 10 ग्राम, 350 रुपए की वृद्धि के साथ है। दिल्‍ली में पीली धातु की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए 50,970 रुपए प्रति 10 ग्राम 370 रुपए की बढ़ोतरी के साथ है। स्टैंडर्ड गोल्ड की बात करें तो 48,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बढ़ोतरी के बाद हो चुका है।

24 कैरेट सोने की कीमत

सोने की कीमत में कई जगहों पर बदलाव हुआ है, कहीं पर दाम चढ़ हैं तो कहीं पर गिरे हैं। 3 अगस्‍त को जारी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का प्राइज 51,437 रुपए पर रहा। मुंबई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत के रेट 48,330 रुपए हैं। जबकि चेन्‍नई में 48,200 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। दिल्ली में सोने की कीमत 48,540 रुपए, कोलकाता में 49000 रुपए, बैंगलोरु में 24 कैरेट सोना 48,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है। हैदराबाद में 48,200 रुपए, भोपाल में 48,330 रुपए, पुणे में सोना 48,330 रुपए, वडोदरा में सोना 48,390 रुपए, अहमदाबाद में सोना 48,390 रुपए, लखनऊ की बात करें तो सोना 48,540 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

22 कैरेट सोने की कीमत

इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो चेन्नई में 50,610 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई में सोना 50,750 प्रति 10 ग्राम पर है। दिल्‍ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 50,970 रुपए प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में सोने की कीमत 51,450 रुपए, बैंगलोरु में 50,930 रुपए, हैदराबाद में 50,610 रुपए, भोपाल में सोने की कीमत 50,750 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। पुणे में सोना 50,750 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वडोदरा में सोने की कीमत 50,810 रुपए है। वहीं अहमदाबाद में सोने की कीमत 50,810 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि लखनऊ में सोना 50,970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

3 अगस्‍त को जारी चांदी का रेट

वहीं सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 57,622 रुपए पर रहा। बुधवार को जारी किए गए चांदी की कीमत 757 रुपये की गिरावट के साथ 57622 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।