Sona Chandi Bhav: सोने चांदी की दामों में रोजाना उतार चढ़ाव होता रहता है। आज सोने का भाव में तो कोई परिवर्तन नहीं हुआ लेकिन चांदी का भाव कुछ कम हुआ है। न्यूज वेबसाइट गुड रिटर्न्स के मुताबिक सोमवार (11 जुलाई 2022) को जहां चांदी का भाव ₹57.20 प्रतिग्राम था वहीं आज उसकी कीमतें कम होकर ₹56.50 इस तरह से चांदी के भाव में ₹-0.70 की गिरावट आई है जबकि सोने का भाव सोमवार (11 जुलाई 2022) को ₹4,695 प्रति ग्राम था वो मंगलवार (12 जुलाई 2022) को भी ₹4,695 प्रतिग्राम है। इस तरह से भावो के दामों में कोई फर्क नहीं पड़ा है लेकिन चांदी के भाव थोड़ा सा कम हुए हैं।

देश में सोने चांदी की मांग आज कोई नई नहीं है इनके दामों में लगातार इजाफा ही होता जा रहा है। सबसे लोकप्रिय आभूषण देश में सोने और चांदी के ही माने जाते हैं। चांदी सोने की तुलना में काफी सस्ती होती है एक किलोग्राम चांदी को 15 ग्राम सोने के बराबर माना जाता है। चांदी का प्रयोग ज्यादातर पायल और अंगूठी के आभूषणों में प्रयोग किया जाता है।

ग्रामचांदी के दाम आजचांदी के दाम कलचांदी के दाम में दैनिक परिवर्तन
1 ग्राम₹56.50₹57.20₹-0.70
8 ग्राम₹452₹457.60₹-5.60
10 ग्राम₹565₹572₹-7
100 ग्राम₹5,650₹5,720₹-70
1 किग्रा₹56,500₹57,200₹-700

जानिए चार महानगरों में आज क्या है चांदी का भाव
वहीं अगर हम देश के चार महानगरों में चांदी की कीमतों की बात करें तो राजधानी नई दिल्ली में चांदी की कीमत ₹565 प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में चांदी की कीमतों की बात करें तो वहां चांदी का आज का भाव ₹625 प्रति 10 ग्राम है। वहीं अगर बात कोलकाता की करें तो वहां पर चांदी का दाम प्रति 10 ग्राम ₹565 हैं। चेन्नई में चांदी की आज की कीमतें ₹625 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोना बना महंगाई मापने का सबसे बढ़िया मानक
पिछले कुछ समय से सोने के दाम को महंगाई मापने का सबसे बढ़िया मानक माना गया है। निवेशक सोने को महत्वपूर्ण निवेश के रूप में मानते आ रहे हैं।

ग्राम22 कैरट सोना आज22 कैरट सोना कल22 कैरट सोने के हर रोज दाम परिवर्तित होते हैं
1 ग्राम₹4,695₹4,695₹0
8 ग्राम₹37,560₹37,560₹0
10 ग्राम₹46,950₹46,950₹0
100 ग्राम₹4,69,500₹4,69,500₹0

यहां देखें कैरेट के अनुसार सोने की शुद्धता

24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)
22 कैरेट = 91.7% सोना
18 कैरेट = 75.0% सोना
14 कैरेट = 58.3% सोना
12 कैरेट = 50.0% सोना
10 कैरेट = 41.7% सोना

जानिए कैसे और क्यों बदलती हैं भारत में सोने की कीमतें?
सोने के दामों में उतार चढ़ाव क्यों होता है ये सवाल हर किसी के दिमाग में घूमता रहता है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव क्यों होता है। सोने की मांग देश के केंद्रीय बैंकों से निकलती है। जब ये मांग उम्मीद से ज्यादा बढ़ जाती है तो केंद्रीय बैंक सोने की कीमतें बढ़ा देते हैं और जब केंद्रीय बैंक सोने का भंडारण नहीं करते हैं तब कीमतों में स्थिरता बनी रहती है।