Sona Chandi Bhav: अगर आप सोना- चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके के लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है। दरअसल सोने-चांदी की कीमत में 5 जुलाई और 6 जुलाई को बड़ी गिरावट के बाद कीमतें अभी- भी निचले स्तर पर बनी हुई हैं। एमसीएक्स पर अगस्त वायदा के मुताबिक आज सोने का भाव सुबह 9.26 बजे 0.07 फीसदी या 34 रुपए गिरकर 50,745 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया है जबकि अगस्त वायदा के मुताबिक चांदी का भाव सुबह 9.26 बजे पर 0.04  फीसदी या 24 रुपए की हल्की गिरावट के साथ 57,107 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था।

5 जुलाई और 6 जुलाई को सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद लागातर कीमतें लगतार निचले स्तर पर बनी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी की खबरों के चलते 5 जुलाई को 10 ग्राम सोने  का भाव 52,411 रुपए था, जो गिरावट के बाद शुक्रवार 8 जुलाई, 2022 को 50,877 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया। इस दौरान सोने की कीमत में करीब 1,482 रुपए की गिरावट आई है।

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,950 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट के प्रति 10 ग्राम की कीमत 51,210 रुपए है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,950 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 51,210 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने के प्रति 10 ग्राम की दर 47,000 रुपए और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 51,260 रुपए है। वहीं चेन्नई में आज 22 कैरेट सोना 46,890 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 51,150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।  

ऐसे पता लगाए अपने शहर में कीमत: देशभर के अलग-अलग राज्यों में सोने-चांदी की कीमत उत्पाद शुल्क, मेकिंग चार्ज और राज्य करों के कारण बदलती रहती है।  इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप 8955664433 मिस्ड कॉल देकर अपने शहर में सोने और चांदी के कीमत जान सकते हैं।

शुद्धता के हिसाब से अलग-अलग कीमत:सोने की शुद्धता के मुताबिक सोने की कीमत बदलती है। सोने की शुद्धता को 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक मापा जाता है। इसके लिए हॉलमार्क के अलग-अलग चिन्हों का प्रयोग किया जाता है।