Sona Chandi Bhav In India On 20 July 2022: वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती के कारण सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। भारत में सोने की कीमत एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है। सोना एमसीएक्स वायदा 50,369 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि चांदी 0.2% बढ़कर 55,834 रुपए प्रति किलोग्राम चुका है। वहीं मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव 92 रुपए या 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 50,269 पर ट्रेड कर रहा था, वहीं चांदी का भाव भी गिरा है।
goodreturns के अनुसार, 20 जुलाई 2022 बुधवार को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 46,310 रुपए की कीमत पर पहुंच चुका है। जबकि 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 50,520 रुपए पर व्यापार कर रहा है। वहीं वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें 1,711.36 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थीं जबकि अन्य कीमती धातुओं में शामिल चांदी 0.3% की मजबूती के साथ 18.79 डॉलर प्रति औंस हो गई।
कोटक सिक्योरिटीज के विश्लेषकों के अनुसार, हाल ही में सोने की दरें भी कमजोर हुई हैं क्योंकि मांग की चिंताओं और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण वस्तुओं में बिकवाली तेज हो गई है।
20 जुलाई को आपके शहर में सोने और चांदी की कीमत
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ और अन्य क्षेत्रों में सोने की कीमत अलग-अलग होती हैं। दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 46,300 रुपए जबकि प्रति 10 ग्राम 24-कैरेट के लिए 50, 510 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोना 46,580 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 50,810 रुपए प्रति 10 ग्राम है। बेंगलुरु के लिए प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 46,350 रुपए और 24 कैरेट सोने के प्रति 10 ग्राम के लिए 50,570 रुपए है।
डॉलर का सोन और चांदी पर प्रभाव
ब्रोकरेज का कहना है कि सोने में रिकवरी अपटिक केवल 1760 डॉलर से ऊपर के निरंतर व्यापार की उम्मीद है। अनुमान है कि जबतक डॉलर में मजबूती देखी जाती है, तबतक सोन में गिरावट और चांदी में मजबूती हो सकती है।