Sona Chandi Bhav On 18th July 2022: अगर आप सोने-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका साबित सकता है। अंतरराष्ट्रीय कारणों के कारण लगातार सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। सोमवार (18 जुलाई,2022) को भी सोने की कीमतें निचले स्तर पर बनी हुई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, भारत में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 46,190 रुपए है और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 50,390 रुपए है। शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट  सोने की कीमत 50,730 रुपए थी। वहीं, चांदी की कीमत 56,000 रुपए प्रतिकिलो पर पहुंच गई है।

शुद्धता के हिसाब से अलग-अलग कीमत:सोने की शुद्धता के मुताबिक सोने की कीमत बदलती है। सोने की शुद्धता को 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक मापा जाता है। इसके लिए हॉलमार्क के अलग-अलग चिन्हों का प्रयोग किया जाता है।

18 जुलाई 2022 को आपके शहर में सोने के नए भाव

चेन्नई

22 कैरेट – 46,470 रुपए

24 कैरेट – 50,670 रुपए

मुंबई

22 कैरेट 46,190 रुपए

24 कैरेट 50,390 रुपए

दिल्ली

22 कैरेट 46,190 रुपए

24 कैरेट 50,390 रुपए

कोलकाता
22 कैरेट 46,190 रुपए

24 कैरेट 50,390 रुपए

बैंगलोर
22 कैरेट 46,290 रुपए

24 कैरेट 50,100  रुपए

हैदराबाद
22 कैरेट 46,190  रुपए

24 कैरेट 50,390  रुपए

अहमदाबाद
22 कैरेट 46,340 रुपए

24 कैरेट 50,440 रुपए

बड़ौदा
22 कैरेट 46,270 रुपए

24 कैरेट 50,470 रुपए

जयपुर
22 कैरेट 46,340 रुपए

24 कैरेट 50,550 रुपए

लखनऊ
22 कैरेट  46,340 रुपए

24 कैरेट  50,550 रुपए

विजयवाडा
22 कैरेट 46,190 रुपए

24 कैरेट 50,390  रुपए

पटना
22 कैरेट 46,270 रुपए

24 कैरेट 50,470 रुपए

नागपुर
22 कैरेट 46,270 रुपए

24 कैरेट 50,470 रुपए

ऐसे पता लगाए अपने शहर में कीमत: देशभर के अलग-अलग राज्यों में सोने-चांदी की कीमत उत्पाद शुल्क, मेकिंग चार्ज और राज्य करों के कारण बदलती रहती है।  इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप 8955664433 मिस्ड कॉल देकर अपने शहर में सोने और चांदी के कीमत जान सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में हल्की तेजी देखने को मिल रही है। सोने के दाम 10 डॉलर प्रति ओंस बढ़कर 1715 डॉलर पर पहुंच गए हैं।