Gold-Silver Price Today in India (सोना-चांदी का भाव आज का): पिछले करीब एक महीने में सोने के दाम में भारी गिरावट हुई है। दिवाली से लेकर अब तक इस महंगी धातु का दाम करीब 6 प्रतिशत कम हो गया है। 1 नवंबर 2024 को 24-कैरेट गोल्ड का रेट 80,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था। लेकिन बाजार के दबाव के चलते फिलहाल यह 74,031 रुपये तक जा चुका है। बाजार में सोने के दाम में यह गिरावट लगातार मजबूत होते डॉलर के चलते हो रही है। इसके अलावा यूएस में महंगाई के आंकड़ों से निवेशक चिंतित हैं जिसका असर दुनियाभर की कमोडिटी मार्केट में देखने को मिल रहा है।
भारत आज सोने-चांदी का भाव क्या है: Gold and Silver Rates in India Today on November 19
24-कैरेट गोल्ड का रेट आज यानी 19 नवंबर को भारत में 75,210 रुपये है। जबकि 24-कैरेट 1 ग्राम सोने का भाव 7,521 रुपये है। वहीं 22-कैरेट गोल्ड का रेट 68,943 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वहीं चांदी की बात करें तो इसका दाम पिछले 10 दिनों में 4.09 प्रतिशत कम हुआ है। फिलहाल चांदी 89,110 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
मुंबई में आज सोने का भाव: Gold rate in Mumbai on November 19
आज मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 75,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 18 नवंबर को गोल्ड का भाव 74,260 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं 12 नवंबर को यानी एक सप्ताह पहले गोल्ड रेट 75,6070 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
मुंबई में आज चांदी का भाव: Silver rate in Mumbai on November 19
मुंबई में आज यानी 19 नवंबर को चांदी 90,710 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 18 नवंबर को चांदी का भाव 89,110 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले भाव 89,440 रुपये प्रति किलोग्राम था।
वंदे भारत एक्सप्रेस: ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर कितना पैसा कटता है? चेक करें IRCTC का नियम
कोलकाता में आज सोने का भाव: Gold rate in Kolkata on November 19
कोलकाता में आज 10 ग्राम 24-कैरेट सोने का भाव 75,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 18 नवंबर को भाव 74,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और एक सप्ताह पहले भाव 45,970 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
कोलकाता में आज चांदी का भाव: Silver rate in Kolkata on November 19
कोलकाता में आज चांदी 89,510 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। जबकि 18 नवंबर को सिल्वर रेट 89,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। एक सप्ताह पहले कीमत 89,320 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
दिल्ली में आज सोने का भाव: Gold rate in Delhi on November 19
आज यानी 19 नवंबर को दिल्ली में सोने का भाव 75,080 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं 18 नवंबर को सोना 74,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर था।
वहीं 999 गोल्ड को एक सप्ताह पहले 74,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा था।
दिल्ली में आज चांदी का भाव: Silver rate in Delhi on November 19
राजधानी दिल्ली में आज चांदी का भाव 90,550 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं 18 नवंबर को चांदी 88,960 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी। जबकि एक सप्ताह पहले चांदी का भाव 89,280 रुपये प्रति किलोग्राम था।
चेन्नई में आज गोल्ड रेट: Gold rate in Chennai on November 19
चेन्नई में आज सोने का भाव 75,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल 18 नवंबर को गोल्ड रेट 74,470 रुपये प्रति 10 ग्राम था। एक सप्ताह पहले सोने का भाव 75,290 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
चेन्नई में आज सोने का भाव: Silver rate in Chennai on November 19
चेन्नई में आज यानी 19 नवंबर को चांदी का भाव 90,970 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं 18 नवंबर को चांदी 89,370 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं एक सप्ताह पहले चेन्नई में ग्राहकों के लिए चांदी 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी।